यूपी में 21,295 सिपाही बनेंगे हेड कांस्टेबल, डीजीपी ऑफिस को भेजी गई लिस्ट, 482 रेस से हैं बाहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के 21 हजार से अधिक सिपाहियों को जल्द प्रमोशन की सौगात मिलने वाली है। 21,295 सिपाहियों के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने डीजीपी ऑफिस को पूरी लिस्ट सौंप दी है। बताया जा रहा है कि प्रमोशन के लिए रेस में 21,777 सिपाही थे, लेकिन 21,295 के प्रमोशन को हरी झंडी दी गई है। जल्द ही पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान की मंजूरी के बाद इनकी लिस्ट संबंधित जिलों में भेजी जाएगी। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि डीजीपी ऑफिस से साल-2011 तक भर्ती सिपाहियों की प्रोन्नति के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि भर्ती बोर्ड ने कुल 6 विभागीय प्रोन्नति समिति बनाई थी। इन समितियों ने एक-एक सिपाही की स्क्रीनिंग कर कुल 21,295 को प्रोन्नति के लिए उपयुक्त पाया है। समितियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिन सिपाहियों को प्रमोशन का मौका मिला है, उनमें खुशी का माहौल होगा।

ये 482 सिपाही प्रोन्नति की रेस से बाहर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रोन्नति समितियों को इनकी स्क्रीनिंग में खामियां मिली थीं, इस वजह से इनका नाम प्रमोशन सूची में शामिल नहीं किया गया। भर्ती बोर्ड की ओर से पूरी लिस्ट डीजीपी ऑफिस को भेज दी गई है। अब डीजीपी ऑफिस से पदोन्नत सिपाहियों की सूची जिलों के पुलिस कप्तान को भेजी जाएगी। इसके बाद संबधित पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन सिपाहियों का प्रमोशन हुआ है वह मौजूदा समय में निलंबित तो नहीं है या किसी मामले में उसके खिलाफ कोई केस दर्ज तो नहीं है। इसका सत्यापन करने के बाद जिलों के पुलिस अधीक्षक उसी स्थान पर संबंधित सिपाही को प्रमोशन देकर हेड कांस्टेबिल के पद पर पदोन्नत करेंगे। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रमोशन हासिल करने वाले सिपाहियों का तबादला किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000