पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार में न करें न्याय की उम्मीद,पुलिस-प्रशासन उनके साथ

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी रविवार को डीजीपी ऑफिस पहुंचे। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि इस सरकार में न्याय की उम्मीद मत रखिए। पुलिस प्रशासन उसके साथ है जो अन्याय कर रहा है झूठ बोल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद मत रखिए। पुलिस प्रशासन उसके साथ है जो अन्याय कर रहा है, झूठ बोल रहा है,जो सच बोलेगा वे सजा पाएगा। यह सिर्फ एक दिन की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने लोगों से जानबूझकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करवाती है, गलत भाषा लिखवाती है, जिससे दूसरे लोग भी उन्हें जवाब दें। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस से लेकर प्रशासन तक हर कोई भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है। उनका कानून, नियम और न्याय से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब मैं पुलिस मुख्यालय पहुंचा तो मुझे कोई दिखाई नहीं दिया और वह खाली था। अगर वहां लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है तो सोचिए यूपी में किसकी सुनी जा रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि भाजपा के जिन लोगों ने गलत भाषा का प्रयोग किया उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। इस मामले पर एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एक राजनीतिक पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष आज डीजीपी मुख्यालय आए थे। उनको बताया गया कि सपा के सोशल मीडिया सेल इंचार्ज मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी किस मामले में की गई है। उन्हें अधिकारियों द्वारा बताया गया की उक्त व्यक्ति द्वारा मर्यादाओं की सीमा लांघते हुए अभद्र ट्वीट किया गया हैं। साथ ही मीडियाकर्मियों को लेकर भी गलत ट्वीट किए गए हैं। एडीजी एलओ ने कहा कि जो आरोप हैं।उसके तहत धाराओं में गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और उनकी पुलिस से झड़प हो गई। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000