पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अन्तर्जनपदीय चोर गैंग का किया पर्दाफाश

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के कुशल निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में कोतवाली कर्वी एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीमों ने मंदिरों से घंटा चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त से छोटे बड़े कुल 155 अदद घण्टा (विभिन्न मंदिरों के) वजन करीब 2 क्विंटल 550 ग्राम एवं अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। विगत दिसम्बर के महीने की 13/14 की मध्य रात्रि में कोतवाली कर्वी अन्तर्गत तरौंहा स्थित झारखण्डी माता मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा घण्टा चोरी की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा दिनेश कुशवाहा पुत्र महावीर कुशवाहा निवासी छिपटहरी तरौहा कर्वी द्वारा कोतवाली कर्वी में तहरीर दी थी। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ने घटना के शीघ्र खुलासे एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी एवं स्वाट/सर्विलांस प्रभारी को निर्देश दिये गये थे।

पुलिस टीम घटना के अनावरण हेतु लगातार प्रयासरत थी कि आज कोतवाली कर्वी एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रेलवे कर्वी की उत्तरी बाउण्ड्री के पास से अभियुक्त मेराज अहमद पुत्र मोहम्मद सईद निवासी ग्राम बरई खुर्द थाना थरियांव जनपद फतेहपुर को चोरी किये गये छोटे बड़े 54 अदद घण्टा तथा एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर जवाहर सोनी पुत्र अज्ञात व सुनील सोनी पुत्र जवाहर सोनी निवासीगण कस्बा व थाना बबेरू के गोदाम से कुल 101 अदद घण्टा पीतल का और बरामद किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मेरा साथी कमल गुप्ता पुत्र बाबू गुप्ता निवासी सुकेती थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर जिसके पास बोलेरो गाड़ी नं0 यूपी 71 पी 0469 है, जिसका मैं चालक हूं तथा मेरे अन्य साथी रामकिशोर उर्फ बड़कऊना पुत्र केशपति निवासी ग्राम बैरक थाना मरका जनपद बांदा, पुन्ना उर्फ माहिल निषाद पुत्र जीवन निवासी ग्राम लोहारन गढ़वा मजरा सकहरी थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर व रामनरेश पुत्र रामराज निषाद निवासी गढ़वा मजरा गम्हरी थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर है।
हम सभी पांचों लोग मंदिरों से घण्टा चुराते है और चोरी किये घण्टों को राज गुप्ता पुत्र बच्चा गुप्ता व रामदीन गुप्ता पुत्र बच्चा गुप्ता निवासीगण कस्बा व थाना बबेरू जनपद बांदा के साथ मिलकर चोरी किये घण्टा को छिपाकर जवाहर सोनी पुत्र अज्ञात व सुनील सोनी पुत्र जवाहर सोनी निवासीगण कस्बा व थाना बबेरू जनपद बांदा को बेचते है और उन्ही के गोदाम में चोरी का माल छिपाकर रखते है। विगत 13/14 दिसम्बर की रात्रि में बोलरो गाड़ी नं0 यूपी 71 पी 0469 जिसे में चला रहा था, साथ में कमल गुप्ता, रामकिशोर उर्फ बड़कऊना व पुन्ना उर्फ माहिल निषाद व रामनरेश हम पांच लोग मिलकर झारखण्डी माता मंदिर तरौंहा कर्वी में लगे पीतल के घण्टे चोरी कर लिये थे। चोरी किये गये घण्टों को उसी बोलेरो गाड़ी में लादकर कस्बा बबेरू पहुंचकर राज गुप्ता व रामदीन गुप्ता उपरोक्त से मिलकर जवाहर सोनी व सुनील सोनी उपरोक्त को बेंच दिये थे और उनके गोदाम में रखवा दिये थे। हम पांचों ने इसके अतिरिक्त अलग-अलग दिन जनपद बांदा के अलग-अलग मंदिरों से भी घण्टा चोरी किये थे। चोरी किये गये छोटे छोटे घण्टों को चित्रकूट मेला में बेचने के लिए आया था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000