सूदखोरों से परेशान होकर असलहा व्‍यापारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के बलिया में सूदखोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण सदर कोतवाली के मालगोदाम रोड में देखने को मिला है। यहां एक असलहा व्‍यापारी सूदखोरों के जाल में इस कदर फंसा कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सूदखोरों से परेशान होकर असलहा व्‍यापारी ने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। घटना के समय असलहा व्‍यापारी फेसबुक पर लाइव था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड में रहने वाले नंद लाल गुप्‍ता असलहा की दुकान चलाते थे। नंद लाल गुप्‍ता के परिजनों ने बताया कि पुस्तैनी गन हाउस की दुकान से वह अपने परिवार की आजीविका चला रहे थे। बीच में जरूरत पड़ने पर कुछ पैसा सूद पर ले लिया। आरोप है कि नंद लाल ने सूदखोरों से जितना पैसा लिए थे उससे ज्‍यादा दे चुके हैं।

बावजूद इसके सूदखोर उन्‍हें परेशान कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इतना नहीं सूदखोर उन्‍हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे। इतना ही नहीं सूदखोरों ने एक घर भी अपने नाम करा लिया है। इसके बाद भी सूदखोर उन्‍हें लगातार परेशान कर रहे थे। आत्‍महत्‍या के समय नंद लाल ने एक वीडियो बनाया। इसमें दिख रहा है कि मृतक नंद लाल गुप्ता सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाने के बाद अपने सिर पर गोली मारते दिख रहे हैं। बलिया जिला चिकित्‍सालय के चिकित्‍सक सुमीर कुमार ने बताया कि जब नंद लाल को अस्‍पताल लाया गया तो वह मृत अवस्‍था में थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है कि मौत कैसे हुई। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000