पत्नी ने रची थी साजिश प्रेमी से कराई पति की हत्या

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार किसान की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने ही रची थी। पुलिस ने आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला श्याम में 29 जनवरी की रात 35 वर्षीय युवक खूबचंद लोधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह रात को मटर की फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। मृतक के भाई ने अज्ञात हत्यारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक के भाई लटूरी सिंह ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बड़े भाई खूब चंद्र खेत पर मटर की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। जो घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही है। देर रात होने के बाद भी जब वह घर नहीं आए तो करीब 10.30 बजे खेत पर देखने गया। जहां खून में लथपथ उनका शव पड़ा हुआ था।

पहले लगा कि किसी जानवर ने उन पर हमला कर दिया है। लेकिन जब ध्यान से देखा तो पेट के निचले हिस्से में गोली लगी हुई थी। लोगों को सूचना देने के बाद पुलिस को बुलाया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। देर रात में ही एसएसपी उदय शंकर व सीओ ने पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया, जिसके बाद पुलिस घटना के खुलासे के प्रयास में जुट गई थी। पुलिस के अनुसार हत्या पत्नी ने ही अपने प्रेमी अमन के माध्यम से गोली मारकर कराई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है और पत्नी सहित प्रेमी व एक अन्य को गिरफ्तार किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000