असलहा बाबू शक्ति सिंह के प्रति ईर्ष्या, द्वेष व नफरत भरी कार्रवाई दरोगा के मन में धरी की धरी रह गई... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ एकबार फिर मुँह के भल गिरे बड़बोले सिविल लाइन चौकी इंचार्ज धनंजय राय By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 12, 2023 441 प्रतापगढ़। असलहे के शौकीन लोगों को असलहा दिलाने में कोतवाली पुलिस करती रही है, खेल। माफिया बृजेश सिंह, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी व राजा भईया के आदमियों को फेंक पते पर असलहा देने की पुलिस द्वारा संस्तुति की गई थी। कईयों के लाइसेंस निरस्त किये गए। परन्तु कोतवाली नगर पुलिस का अभी भी खेल बदस्तूर जारी है। कोतवाली नगर के चांदमारी क्षेत्र में कल भूमाफियाओं और पुलिस के बीच जमकर गहमागहमी हुई थी। सिविल लाइन चौकी प्रभारी धनंजय राय तैश में आकर स्वयं पार्टी बनकर अपनी खुन्नस निकालने के लिए असलहा बाबू शक्ति को टारगेट करते हुए कोतवाली नगर में गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखवा दिया था। आज वह मामला ठंडा हो गया। क्योंकि उक्त मामले में पुलिस और दलालों ने एक बार फिर खेल करते हुए पकड़े गए सभी आरोपियों से फीलगुड करते हुए सभी को शांति भंग में Crpc की धारा-151के तहत चालान कर दिया। सभी को SDM सदर के यहाँ से जमानत मिल गई। समाचार 441 Share