उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ जिला मजिस्ट्रेट डा0 नितिन बंसल ने 2 गुण्डों को किया जिला बदर By Ramesh Tiwari Rajdar On Feb 13, 2023 373 प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में जिन व्यक्तियों के आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नहीं करता है ऐसे 2 व्यक्तियों को जिला मजिस्ट्रेट डा0 नितिन बंसल ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3(3) के तहत जनपद की सीमा से 6 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। उन्होने थाना अन्तू ग्राम अदमापुर के अमित सिंह उर्फ अभिषेक सिंह पुत्र अभय प्रताप सिंह तथा उदय प्रताप सिंह उर्फ बच्चा पुत्र जगदीश सिंह को जनपद की सीमा से 6 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। समाचार 373 Share