कानपुर देहात जैसी घटना झोपड़ी पर आग लगने के बाद चला बुलडोजर, घर में रह रही बुजुर्ग महिला को भी किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सीतापुर कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान आग लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। इस घटना को लेकर मामला गर्माया हुआ है। इस बीच एक और वीडियो सीतापुर से सामने आया है। वीडियो में एक झोपड़ी पर आग लगी हुई है और उस पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बुलडोजर चलाने से पहले वहां रह रही बुजुर्ग महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार सीतापुर के कमलापुर के सरौराकला में पुलिस और राजस्व टीम बुलडोजर के साथ ग्राम सभा की जमीन से अतिक्रमण हटवाने पहुंची थी। इसी समय झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग भयंकर रूप लेने लगी, लेकिन तभी मौके पर मौजूद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और कानपुर देहात जैसा हादसा होते-होते टल गया। टीम ने जल रही झोपड़ी को बुलडोजर से गिरवा दिया। विरोध कर रही महिला को पुलिस अपने साथ ले आई। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। सपा ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि ‘कानपुर बुलडोजर हत्याकांड के बाद एक और घटना यूपी के सीतापुर में होते होते बची।

प्रशासन ने झोपड़ी में आग लगा दी और बुलडोजर चला दिया इससे पहले झोपड़ी में रहने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया ये यूपी में आग लगाकर बुलडोजर चला देना कौन से संविधान और कानून की किताब में लिखा है योगी जी  सिधौली तहसील क्षेत्र के कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरौरा कला मजरा खानपुर में होते-होते बचा। जानकारों की माने तो सरौरा कला मजरा खानपुर निवासी लज्जावती का ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा था। जिस को हटाने के लिए राजस्व टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची थी। बताते हैं कि जब जेसीबी ने अस्थाई कब्जा हटाना शुरू किया. उसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। बता दें कि अभी पिछले दिनों कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान झोपड़ी में आग लग गई थी। जिसमें मां बेटी जिंदा जल गई थी। इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। घटना के बाद एसडीएम लेखपाल समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000