उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के 2 बेटे को भेजा गया बाल सुधार गृह, भाई अशरफ की जमानत अर्जी खारिज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में उमेश पाल हत्याकांड मामले पर योगी प्रशासन की कार्रवाई आरोपियों पर लगातार जारी है। इस बीच, माफिया अतीक अहमद के दो बेटों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। जिले के खुल्दाबाद स्थित बाल सुधार गृह में दोनों बेटों को भेजा गया है। कोर्ट के जवाब में पुलिस ने यह जानकारी दी है। नाबालिग होने के चलते दोनों को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। वहीं, दूसरी ओर बाहुबली नेता अतीक अहमद के भाई अशरफ की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह याचिका खारिज की है। जिले की की धूमनगंज थाना क्षेत्र में अशरफ पर साल-2015 में दो लोगों की हत्या का षडयंत्र रचने का आरोपी है। इसके साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक राजू पाल व दो सुरक्षा गार्डों की हत्या के आरोपी फरहान की जमानत निरस्त कर दी है. कोर्ट ने ये आदेश 24 फरवरी को मारे गए उमेश पाल की जमानत निरस्त्रीकरण की अर्जी पर सुनवाई के बाद दिया है। फरहान को 24 नवंबर 2005 मे सत्र अदालत ने जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने न केवल जमानत शर्तों का उल्लघंन किया, बल्कि जमानत पर रिहा होने के बाद एक के बाद एक अपराध लगातार करता गया।

आरोपी पर 26 आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें से 3 हत्या, 3 अपहरण, 2 जानलेवा हमला नाबालिग से दुष्कर्म, गैंगस्टर एक्ट गुंडा एक्ट व SC, ST एक्ट के केस शामिल हैं। कोर्ट ने कहा आरोपी बाहुबली माफिया अतीक अहमद गैंग का सदस्य भी हैं. जमानत पर छूटते ही अपराध पर अपराध करता रहा है। देखने से लगता है कि धूमनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस का नहीं अतीक अहमद का इकबाल चलता है। याचिकाकर्ता को स्वतंत्र छोड़ना गवाहों व आम नागरिकों के जीवन सुरक्षा को खतरे में डालना है। कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश रद्द करते हुए जमानत निरस्त कर दी है। बता दें कि यह आदेश न्यायमूर्ति डीके सिंह ने (मृत) कृष्ण कुमार पाल उर्फ उमेश पाल की जमानत निरस्तीकरण अर्जी को स्वीकार करते हुए दिया है। वहीं, उमेश पाल हत्याकांड के बाद अपराधियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) का बुलडोजर शुक्रवार को पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत अहमदपुर असरौली पहुंचा और अपराधी माशूकउद्दीन का घर पूरी तरह से ढहा दिया गया। आगे भी पुलिस प्रशासन द्वारा कानूनी कारवाई जारी रहेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000