उमेश पाल हत्याकांड में शामिल कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले एडीजी प्रशांत कुमार

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हत्याकांड के दोषी किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विजय उर्फ उस्मान सोमवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। प्रयागराज के कौंधियारा थाना इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम और आरोपी उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में उस्मान को गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। प्रशांत कुमार ने कहा कि अपराधियों के मददगारों पर भी कार्रवाई होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी ने बताया कि 24 फरवरी की शाम में उमेश पाल हत्याकांड में दो पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों को शासन के तरफ से सहायता राशि जमा की गई है। उन्होंने बताया कि दोषी आरोपियों में कोई बचेगा नहीं। उन्होंने बताया कि उस्मान  साहसिक मुठभेड़ में घायल हो गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 24 फरवरी की शाम उमेश पाल की हत्या हथियारबंद लोगों ने फायरिंग और बम फेंककर की थी। उस दौरान सुरक्षा में लगे हमारे दो जवान बाद में शहीद हो गए।

शहीद जवानों के परिवारजनों को शासन द्वारा सहायता राशि मुहैया करा दी गई है। इस पूरे मामले में विशेष टीम गठित की गई थी। stf की टीम लगाई गई थी। डीजीपी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। शासन को इस मामले की हर प्रगति की जानकारी बताई जा रही थी। अरबाज जो क्रेटा गाड़ी चला था, उसकी पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी। वहीं सदाकत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस घटना में पहले 25 हजार का इनाम रखा गया था। फिर इनामी राशि को बढ़ाकर 2.5 लाख किया गया। प्रशांत कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल कोई भी व्यक्ति बच नहीं पाएगा। ऐसे व्यक्तियों की मदद करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज सुबह प्रयागराज पुलिस को सफलता मिली, जब शूटआउट में शामिल उस्मान एक साहसिक मुठभेड़ में घायल हुए। हमारी प्रयागराज पुलिस शामिल थी इस मुठभेड़ के दौरान हमारे एक आरक्षी घायल हुए हैं। घायल उस्मान को अस्पताल शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई।

उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। सीसीटीवी में देखा जा सकता ​है कि वह कैसे उमेशपाल और हमारे जवानों को गोली मारता हुआ दिखाई पड़ रहा है। एडीजी लॉ एंड आर्डर ने कहा कि इस घटना में सम्मिलित लोगों को जिन लोगों ने अवैध रूप से घर बना रखे थे, उन पर ध्वस्तीकरणकरण की कार्रवाई भी की गई है। इस जघन्य हत्याकांड में जो सम्मिलित रहा है उसको कानून के सम्मुख प्रस्तुत करने के लिए हम कटिबद्ध हैं। हमारी टीमें लगी हुई हैं, जल्द से जल्द सभी को गिरफ्तार करेंगे। हमारा इसके लिए अन्य राज्यों से बेहतर समन्वय बना हुआ है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000