पति के एनकाउंटर पर बिफरी विजय उर्फ उस्मान की पत्नी सुहानी, बोली- हम हिंदू, जबरदस्ती बता रहे मुस्लिम

उमेश पाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझा रही प्रयागराज पुलिस ने आज यानी सोमवार को दूसरे एनकाउंटर में विजय चौधरी उर्फ उस्मान नामक बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया। इस बीच यूपी तक की टीम विजय चौधरी के घर पहुंची। यूपी तक से बातचीत में मृतक की पत्नी सुहानी ने दावा करते हुए कहा कि उसके पति का नाम सिर्फ विजय चौधरी है, ‘जबरदस्ती’ उसे मुस्लिम (उस्मान चौधरी) बताया जा रहा है। इस दौरान मृतक की पत्नी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या उमेश पाल की हत्या वाले दिन विजय मौका-ए-वारदात पर मौजूद भी था या नहीं। आपको बता दें कि इस दौरान विजय के घर पर मातम पसरा हुआ था, हर कोई पुलिस-प्रशासन और सरकार को कोस रहा था। जब अतीक पर सवाल पूछा तो मृतक की पत्नी सुहानी ने कहा, ‘हम किसी अतीक को नहीं जानते। वह (विजय) तो सीधे थे, सिर्फ गाड़ी चलाया करते थे।  सुहानी के अनुसार, उसने साल-2020 में विजय से लव मैरिज की थी।

मृतक की पत्नी के अनुसार, “हमारे पति बोलेरो पिकअप चलाते थे। उनकी उम्र 22 साल थी। योगी ये सब करवा रहे हैं, और कोई नहीं करवा रहा है। 24 तारीख को हमारे पति घर पर भी थे और बाहर काम से भी गए थे। पुलिस ने बिलकुल गलत किया है। कानून बनाया है इसका मतलब यह नहीं कि जान से मार दें। गौरतलब है कि 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की गोली और बमों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उमेश पाल की सुरक्षा में लगे यूपी पुलिस के 2 जवानों की भी मौत हो गई थी। इस घटना से यूपी में हड़कंप मच गया था। आरोप है कि उमेश पर पहला फायर विजय ने ही झोंका था, जिसकी एनकाउंटर में मौत हो गई है। बता दें कि साल-2005 में हुई बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में उमेश पाल अहम गवाह थे। उस हत्याकांड का आरोप माफिया अतीक अहमद पर लगा था। आपको यह भी बता दें कि उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद का नाम सामने आ रहा है। अतीक के बेटे के खिलाफ भी पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000