होली खेल रहे युवक को पुरानी रंजिश को लेकर मारी गोली हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दो दबंग भाइयों ने पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक की गर्दन में लगी है। घायल हालत में उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। इधर, घटना की जानकारी मिलते हुए मौके पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और सिराथू के क्षेत्राधिकारी केजी सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना के बाबत पूछताछ की. गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। लेकिन आरोपी दबंग दोनों भाई पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एसपी का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार, मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के रामसहायपुर विजय तिवारी उर्फ लुल्लू की पूर्व प्रधान राजकरण पांडेय से पुरानी रंजिश है। आए दिन इन लोगों के बीच गाली गलौज और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। कुछ महीने पहले भी बातों ही बातों में इनके बीच मारपीट हुई थी।

इसके बाद मारपीट खूनी खेल में तब्दील हो गई थी। उस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। होली पर्व की पूर्व संध्या पर भी इनके बीच विवाद हुआ था। बुधवार की सुबह विजय तिवारी काली मंदिर के पास ग्रामीणों के साथ होली खेलने की तैयारी कर ही रहा था कि पूर्व प्रधान राजकरन पांडेय के बेटे छोटा लाल और बड़ा लाल अवैध तमंचा लेकर वहां पर आ गए। आरोप है कि दोनों भाई विजय के साथ गाली-गलौज करने लगे। विजय ने इसका विरोध किया तो छोटालाल ने तमंचा निकालकर विजय को गोली मार दी। गोली विजय की गर्दन में लग गई. गोली आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। विजय को गोली मारने के बाद दबंग तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकले. घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। गांववालों ने इसकी सूचना मोहब्बतपुर पइंसा थाना पुलिस को दी तो थोड़ी ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए सिराथू के सामुदायिक केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस के उच्च अधिकारियों को हुई मौके पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और सिराथू क्षेत्राधिकारी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह भी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगभग आधा दर्जन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पइंसा थाना क्षेत्र के रामसहायपुर गांव में दो पक्षों के बीच होली जलने के बाद फाग की शुरुआत के दौरान विवाद हुआ है। इसमें एक पक्ष के द्वारा फायरिंग की गई। एक युवक की गर्दन में गोली लगी है, उसे तत्काल इलाज के लिए एसआरएन हॉस्पिटल भेजा गया है और जो भी अभियुक्त हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी, जो भी कड़ी विधिक कार्रवाई है वह की जाएगी। एसपी ने बताया कि इन लोगों की आपसी रंजिश थी. हम लोग पूरी तहकीकात करेंगे और इनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000