माफिया अतीक अहमद का एक और ऑडियो आया सामने, अशरफ हरवारा को दे रहा धमकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के माफिया माफिया डॉन से नेता बने पूर्व सांसद अतीक अहमद का एक और ऑडियो सामने आया है। ऑडियो क्लिप में अतीक अहमद अशरफ हरवारा नाम के एक शख्स को पिटवाने की धमकी दे रहे है। अतीक फोन पर अशरफ को उसके गांव मरियाडीह के लड़कों से ही पिटवाकर सरेआम बेइज्जत करने की धमकी देते हुआ सुनाई दे रहे है। बरहाल ये वायरल ऑडियो 12 मई साल-2016 का है। उस समय अतीक अहमद जेल में नहीं थे और विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद अशरफ के पिता मकबूल अहमद ने इस मामले में 1 साल बाद 26 मई साल-2017 को कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में अतीक अहमद के साथ ही कुद्दूस, राजेश कुमार सिंह समेत पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अशरफ का ससुर गुलफुल विधायक राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के साथ आरोपी था। अतीक अहमद साल-2017 से जेल में बंद है और साल-2019 में अहमदाबाद की साबरमती जेल भेजा गया था। अतीक अहमद का गुर्गा बली पंडित को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया है। बली पंडित से पूछताछ की जा रही है।

शाइस्ता परवीन का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, उसमें वह नीवा में बली पंडित से ही मिलने गई थी। पुलिस उससे शाइस्ता के अलावा शूटर साबिर के बारे में भी पूछताछ कर रही है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में नामजद और फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। उमेश पाल हत्याकांड में शूटर बल्ली उर्फ सुधांशु की कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मोबाइल पर अतीक के अकाउंटेंट असद से बातचीत कर रहा शूटर बल्ली ने कॉल रिकॉर्डिंग में कहा कि हमने विधायक की हत्या की है। ऑडियो में बिना नाम लिए गवाह उमेश पाल के नाम पर 1 करोड़ का भी जिक्र है। इस ऑडियो में जेल बंद हिस्ट्रीशीटर छुट्टन से फोन पर बात करने का भी जिक्र किया गया है। बड़े बॉस के आने पर ही सफाई देने की बात कह रहा है। शूटर बल्ली का यह कॉल रिकॉर्डिंग हत्या से पहले प्लानिंग के दौरान बात, विवाद से जुड़ा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000