बेटी को प्रेमी के साथ रील्स बनाना पड़ा मंहगा पिता ने गोली मारकर की हत्या, मृतक मां और बेटी की फाइल फोटो... उत्तरप्रदेशचित्रकूट इंस्टाग्राम पर प्रेमी के साथ बेटी को रील्स पर देखा तो पिता ने अपने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 14, 2023 1,967 उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पिता ने इंस्टाग्राम पर किसी लड़के के साथ अपनी बेटी की रील देख ली थी, जिससे गुस्से में आकर बेटी पर गोली चला दी। ये देखकर मां अपनी बेटी को बचाने सामने आ गई जिससे गोली मां को लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरी गोली फिर उसने भरकर बेटी को मार दी और फरार हो गया। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक चक्रमणी त्रिपाठी ने बताया की घरेलू कलह के चलते नंद किशोर त्रिपाठी ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अपर एसपी चक्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। इंस्ट्रागाम पर जो वीडियो देखने की बात कही जा रही है, उसकी जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करेगी। अपराध 1,967 Share