उमेश पाल हत्याकांड के बाद केंद्रीय कारागार में मुलाकात को लेकर लगाए गये सख्त नियम

प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड के बाद अब केंद्रीय कारागार में मेल-मुलाकात को लेकर नियम सख्त कर दिए गए हैं। माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्यों से कोई भी अकेले में मुलाकात नहीं कर सकेगा। ऐसे कुख्यात अपराधियों से मुलाकात के दौरान एलआईयू मौजूद रहेगी। नैनी केंद्रीय कारागार में अतीक अहमद का पांच लाख का इनामी बेटा अली बंद है। इसके अलावा अतीक गैंग के कुल सात सदस्यों को सूचीबद्ध किया गया है। साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश से प्रशासनिक आधार पर यहां भेजे गए चार बड़े अपराधी भी इस सूची में शामिल किए गए हैं। फिलहाल जेल प्रशासन ने दो दर्जन कुख्यात अपराधियों की लिस्ट बनाई है। इसमें मुख्तार गैंग के भी गुर्गे शामिल हैं। यह लिस्ट जेल मुख्यालय व जिला पुलिस को भेजी जाएगी। इस लिस्ट में शामिल अपराधियों की मुलाकात अकेले में नहीं होगी। इनसे किसी के मिलने आने पर जेल प्रशासन एलआईयू को इसकी जानकारी देेगा। उमेश पाल हत्याकांड के बाद नैनी जेल प्रशासन माफिया अतीक अहमद व माफिया मुख्तार अंसारी के गैंग सदस्यों पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं।

उनकी मुलाकात व गतिविधियों पर शासन स्तर पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में जेल प्रशासन जेल में बंद कुख्यात अपराधियों की एक लिस्ट तैयार की जा रही है। इसमें अतीक व मुख्तार गैंग से जुड़े कई अपराधियों के नाम है। इस लिस्ट में जो नाम शामिल किए जाएंगे, उनकी मुलाकात जेल प्रशासन एलआईयू की मौजूदगी में कराएगा। अभी तक कश्मीरी, उग्रवादी, बांग्लादेशी बंदियों की ही मुलाकात एलआईयू की मौजूदगी में होती थी। उनकी मुलाकात के साथ बातचीत की पूरी जानकारी एलआईयू जिला पुलिस व जेल प्रशासन को दिया करता था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशि कांत सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन कुख्यात अपराधियों की लिस्ट तैयार कर रहा है। अभी तक 21 बंदियों को इस लिस्ट के लिए चिह्नित किया गया है। इनकी लिस्ट बनाकर जेल मुख्यालय व जिला पुलिस को भेजी जाएगी।

लिस्ट में शामिल बंदियों की मुलाकात एलआईयू की मौजूदगी में कराई जाएगी। माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही काफी बेचैन है। 30 बंदियों की क्षमता वाली बैरक में अकेले बंद अली अब काफी गुमसुम रहने लगा है। उस पर निगरानी के लिए चार लंबरदार के साथ दो बंदी रक्षक व एक बॉडी वार्न कैमरे से लैस सिपाही की बैरक में ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन, उसकी बेचैनी इतनी बढ़ गई है कि वह दिन भर अपनी बैरक में टहल कर समय काटता है। अन्य बंदियों से अलग होने के कारण वह बंदी रक्षकों से ही अपने परिवार के सदस्यों और सहयोगियों पर हो रही कार्रवाई की जानकारी ले रहा है। वहीं, जेल प्रशासन उस पर 24 घंटे निगाह बनाए हुए है। साथ ही जेल अधिकारी जेल खुलने व जेल बंद होने के समय अली के बैरक की नियमित तलाशी ले रहे हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी रहेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000