शहर में चल रहे हाई प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा के शहर में चल रहे हैं हाई प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह रेव पार्टी, पब और बार में विदेशी ड्रग्स सप्लाई करता था। पुलिस ने तीनों के पास से एमडीएमए की 289 गोलियां बरामद की हैं। बरामद गोलियों की अनुमानित करीब 25 लाख रुपये है। गिरोह का सरगना समेत तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस की गिरफ्त में खडी बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली पूजा गुप्ता, उसका बॉयफ्रेंड अभिषेक चौहान और पुलकित कपूर को एचपी पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी राम बदन ने बताया कि तीनों आरोपी विदेशी सिंथेटिक ड्रग्स एमडीएमए गोली का इस्तेमाल और सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पूजा गुप्ता की सेक्टर-61 स्थित कोठी में दबिश दी गई। जहां छानबीन के बाद विदेशी ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ।

डीसीपी ने बताया कि इस गैंग का सरगना सूर्यांश है इन्हें ड्रग्स की सप्लाई करता था। सूर्यांश से पुलकित कपूर ड्रग्स लेकर पूजा और अभिषेक को देता था। फिर पूजा के घर से व्यक्तिगत तौर पर और रेव या अन्य पार्टियों में इस्तेमाल करने के लिए कस्टमर खरीदते थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया ये गिरोह लोगों को ऑन लाइन भी सिंथेटिक ड्रग्स सप्लाई करता था इस ड्रग्स रैकेट का सरगना सूर्यांश फरार है। रैकेट में अभी छह लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें तीन गिरफ्तार हैं और तीन फरार हैं। गिरोह में प्रणय व दिदिप्य भी जुड़े हुए हैं जो फरार हैं। अभी तक तीनों फरार आरोपियों के पता व किसी ठिकाने के बारे में पता नहीं चला है। जांच में पता चला है कि सूर्यांश बीएमडब्ल्यू कार से कोरियर पैकेट में लाकर नोएडा पहुंचाता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000