प्रतापगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह का लखनऊ में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह (Dinesh Singh) का 14 मार्च, 2023 की देर रात्रि इलाज के दौरान डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर जिले में शोक की लहर व्याप्त है। दिनेश सिंह युवा पत्रकार रहे। सबके दुःख सुख में शामिल होते थे। वो पत्रकार के साथ सामाजिक सरोकार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। पहले जनपद प्रतापगढ़ के नेहरू युवा केन्द्र में उपाध्यक्ष रहे। अमर उजाला अखबार में कई वर्षों तक रिपोर्टिंग की। कुछ दिनों तक प्रभारी ब्यूरो भी रहे। बाद में दैनिक जागरण को जॉइन किया। पिछले तीन माह पहले दैनिक जागरण को भी छोड़ दिया था। बीमारी की वजह से वह इन दिनों घर पर रहते थे। अभी हाल में प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के निर्वाचन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया था। चुनाव बाद उनकी तबियत खराब हुई तो उसमें सुधार नहीं हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश सिंह पिछले कुछ महीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। वह एक सप्ताह से लखनऊ स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां 14 मार्च, 2023 की देर रात्रि उनका निधन हो गया। चिकित्सकों के मुताविक उनके शरीर के कई अंग काम करना बंद कर दिए थे। विशेष रूप से लीवर डैमेज हो गया था। दिनेश सिंह जुझारू किस्म के ब्यक्तियों में से एक थे। लगातार उनके परिवार में कई कैजुअल्टी हुई। जिससे वह निराश होते गए। कल देर रात्रि वह भी दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की जानकारी होने पर प्रतापगढ़ में पत्रकारों, राजनैतिक व्यक्तियों और समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के साथ ही अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने गहरी संवेदना जताई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000