कौन करता था हथियारों की सप्लाई मुख्तार और अतीक का कनेक्शन तलाश रही है एटीएस

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार अवैध हथियार के सप्लायरों का माफिया सरगना मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के गिरोहों से ‘कनेक्शन’ होने की आशंका है। एटीएस की टीमें इन सप्लायरों के संपर्कों को खंगालने और उसकी जांच करने में जुटी हैं। इस गिरोह में अन्य सदस्यों के भी सक्रिय होने की सूचना है, उनकी भी तलाश चल रही है। एटीएस ने शनिवार को आजमगढ़ से अवैध हथियारों के दो सप्लायरों रामशब्द यादव और संजय यादव को 0.32 बोर की दस पिस्टल, 20 मैगजीन व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। ये हथियार मध्य प्रदेश से लाए गए थे। यह धंधा आजमगढ़ और उसके आसपास के जिलों में फैला है। पुलिस को पता है कि मुख्तार और अतीक गैंग भी आजमगढ़ के आसपास के जिलों में ज्यादा सक्रिय है। मुख्तार गिरोह के पॉवर सेंटर मऊ-गाजीपुर और अतीक गैंग के पॉवर सेंटर प्रयागराज की आजमगढ़ से ज्यादा दूरी नहीं है।

हथियार सप्लायर रामशब्द यादव आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र स्थित रसीदाबाद गांव का रहने वाला है। वह जीयनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आजमगढ़ व मऊ के थानों को मिला कर उसके विरुद्ध 31 मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में एटीएस की आशंका और भी ज्यादा बलवती हो जाती है। एटीएस को यह सूचना भी मिली है कि रामशब्द का बेटा कमलेश यादव भी इसी धंधे में लगा हुआ है। उसके गिरोह में कई अन्य की सक्रियता के भी साक्ष्य मिले हैं, जो हथियारों की खरीद-बिक्री में सहयोगी होते हैं। एटीएस उनकी भी तलाश में लगी है। साथ ही उन स्थानों का भी पता लगाया जा रहा है, जहां से ये हथियार लाए जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से यह पता लगाने की भी कोशिश हो रही है कि अब तक किसे-किसे हथियार बेचे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000