चार बच्चों की मां से था युवक को प्यार, युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर दे दी जान

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पनियरा क्षेत्र के एक गांव के युवक का शव रोहिन नदी के किनारे बुधवार को जामुन के पेड़ पर मफलर के सहारे लटका मिला है। वह चार बच्चों की मां से प्रेम करता था। समझौते के बाद भी उसने संबंध नहीं तोड़ा, इसी बीच प्रेमी की शादी तय हो गई तो प्रेमिका ने फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी, इससे आहत होकर प्रेमी ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पेड़ से युवक के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है, जो अपने गांव में ही एक शादीशुदा चार बच्चों की मां के साथ लगभग 10 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने चोरी से शादी भी कर लिया था। जब महिला के पति को इसकी भनक लगी तो उसने तत्काल पनियरा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पनियरा थाना परिसर में आठ माह पूर्व इस मसले को लेकर प्रेमिका के पति और प्रेमी के बीच सुलह समझौता हुआ था कि पत्नी के साथ कोई बात व्यवहार नहीं रखेंगे। मंगलवार सुबह महिला को यह भनक लगी कि मेरा प्रेमी पति किसी और लड़की के साथ विवाह कर रहा है, जिसकी शादी 22 जून 2023 तय है। इसको लेकर महिला काफी आहत हो गई और अपने प्रेमी के घर पहुंची। इसी बात को लेकर दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई। महिला ने अपने प्रेमी पति को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। डर के कारण युवक ने रोहिन नदी के किनारे जामुन के पेड़ पर मफलर लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। तहरीर के अनुसाल जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000