लम्बी जद्दोजहद के बाद जारी हुई उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की अनन्तिम आरक्षण सूची, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बृहस्पतिवार शाम को निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। वहीं, सूची जारी होने से जहां कुछ की उम्मीदों पर विराम लग गया है तो वहीं कुछ लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शासन ने निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को आरक्षण की सूची जारी कर दी है। मेरठ महापौर सीट ओबीसी वर्ग के लिए ही आरक्षित रखी गई है। नगर पालिका मवाना अनारिक्षत और सरधना नगर पालिका पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। महापौर सीट पहले भी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। जिसके चलते सभी पार्टियों में ओबीसी वर्ग के दावेदारों की तरफ से आवेदन कर दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा निकाय चुनाव को हरी झंडी मिलने के बाद दोबारा से आरक्षण जारी किया गया है।

इसमें भी मेरठ महापौर सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। नगर पंचायतों की बात करें तो हस्तिनापुर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। बहसूमा अनुसूचित जाति, खरखौदा अनारक्षित, दौराला अनारक्षित, करनावल पिछड़ा वर्ग, परीक्षितगढ़ अनारक्षित, फलावदा पिछड़ा वर्ग, लावड़ पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। वहीं सिवालखास महिला, किठौर महिला और नगर पंचायत हर्रा अनारक्षित रखी गई है। इन सीटों के आरक्षण को लेकर अगर किसी को आपत्ति है तो वह छह अप्रैल की शाम छह बजे तक आपत्ति कर सकता है। इसके बाद फाइनल आरक्षण जारी कर दिया जाएगा।

बिजनौर जिले में छह नगर पालिका और चार नगर पंचायतों पर हुआ बदलाव

निकाय चुनाव   –    पहले –          अब

1 बिजनौर – अनारक्षित   –  महिला

2 नगीना – अनारक्षित     –  अनारक्षित

3 नजीबाबाद – अनारक्षित –  अनारक्षित

4 नूरपुर       – अनारक्षित  –  अनारक्षित

5 स्योहारा –   अनारक्षित – अनारक्षित

6 चांदपुर –   अनारक्षित – अनारक्षित

7 नहटौर – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग

8 धामपुर – अनारक्षित – अनारक्षित

9 अफजलगढ़ – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग महिला

10 हल्दौर – अनारक्षित – अनुसूचित जाति

11 किरतपुर – अनुसूचित जाति – अनारक्षित

12 शेरकोट – अनुसूचित जाति – पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत आरक्षण की स्थिति…

1 झालू – महिला –  अनारक्षित

2 मंडावर – अनारक्षित – अनारक्षित

3 बढ़ापुर – अनारक्षित – पिछड़ा वर्ग

4 सहसपुर – अनारक्षित – महिला

5 जलालाबाद – अनारक्षित  – पिछड़ा वर्ग महिला

6 साहनपुर – अनारक्षित – अनारक्षित

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000