माँ ने दो बच्चों को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट... उत्तरप्रदेशगौतम बुद्ध नगर ओयो होटल में प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाकर की हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Apr 1, 2023 657 नोएडा। यहां के छिजारसी स्थित एक ओयो होटल में महिला का मर्डर करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप महिला के कथित प्रेमी पर लगा है। महिला विवाहित बताई जा रही है। दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला शुक्रवार रात को अपने प्रेमी से मिलने ओयो होटल आई थी। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सेक्टर-63 ने बताया कि महिला की पहचान अनीता ( 38 ) हुई है। शुक्रवार को वो अपने प्रेमी सोनू कुमार से मिलने ओयो होटल गई थी। सोनू कुमार भी उसके रिलेशन में आता था। दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था ऐसा बताया जा रहा था। अपराध 657 Share