एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, उमेश पाल हत्याकांड में मेरठ से डॉक्टर को किया गिरफ्तार, असद और गुड्डू मुस्लिम आकर  थे ठहरे

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रयागराज पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के बहनोई डॉक्टर अखलाक अहमद को मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, साल-2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल के शूटरों के वित्तपोषण में अखलाक अहमद की अहम भूमिका थी। पुलिस इससे पहले उमेश पाल हत्याकांड में अखलाक अहमद से कई बार पूछताछ कर चुकी है। गृह विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि उसे अब मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। उमेश पाल की 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अतीक अहमद साल-2005 में हुई बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी है। उस पर राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का भी आरोप है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने माफिया से नेता बने अतीक अहमद और दो अन्य को 2006 के उमेश पाल अपहरण मामले में दोषी ठहराया है और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह अतीक अहमद की पहली सजा थी। सपा के पूर्व सांसद के खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हैं।

अखलाक अहमद साबरमती जेल से माफिया के साथ प्रयागराज गई अतीक अहमद की बहन शाइस्ता नूरी का पति है। जब अतीक के छोटे भाई अशरफ को प्रयागराज लाने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो वह बरेली जेल में भी मौजूद थी। अशरफ और छह अन्य को साल-2006 के उमेश पाल अपहरण मामले में बरी कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि जब शाइस्ता नूरी अपने भाई की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बरेली जेल पहुंचीं, तो प्रयागराज पुलिस ने उनके पति अखलाक अहमद को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उमेश पाल के शूटरों को फंडिंग करने के मामले में अखलाक अहमद पुलिस के रडार पर था। माफिया अतीक अहमद और उसके परिजन मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में अपने बहनोई डॉ. अखलाक अहमद के यहां आते-जाते रहते थे। उमेश पाल और दो गनर हत्याकांड में एसटीएफ लगातार अतीक के बेटे और शूटरों की तलाश में दबिश दे रही है। एसटीएफ इससे पहले भी भवानी नगर में कई बार दबिश दे चुकी है।

एसटीएफ को आशंका है कि अतीक का बेटा असद अपनी फरारी में मेरठ में भी पनाह पा चुका है। शनिवार की देर रात एसटीएफ की लखनऊ यूनिट ने भवानी नगर से अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक, नौचंदी थाने की जीडी में डॉ. अखलाक की एंट्री कराने के बाद एसटीएफ उसे लेकर प्रयागराज चली गई। डॉ. अखलाक को उमेश पाल हत्याकांड में साजिश का आरोपित बनाया गया है। इसके साथ ही फरार आरोपितों को शरण देकर उन्हें रकम देकर फरारी में भी मदद करने का आरोप है। डॉक्टर अख़लाक़ अब भावनपुर पीएसी पर तैनात है।  अब उससे अतीक का रिश्ता भी बदल गया है। पिछले सितंबर में अतीक के बेटे असद की अख़लाक़ की बेटी से सगाई हो चुकी है और अब वह अतीक का समधी भी बन गया है। बताया जाता है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद और गुड्डू मुस्लिम इसी के पास आकर रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000