कलयुगी माँ ने दो बच्चो की हत्या कर उतारा मौत के घाट 

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के हमीरपुर बिजौरा गाँव मे एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, भारतीय सेना में तैनात जवान की बेरहम पत्नी ने अपने ही दो मासूम बच्चों की चाकू से वार करके हत्या कर दिया, मौके पर जब पुलिस पहुँची तो दोनों मासूमों का सिर धड़ से अलग पाया। इस नृशंस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। गनीमत ये रही कि एक 9 वर्षीय बच्ची बाल बाल बच गयी। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। फिलहाल मौके पर पहुची पुलिस ने बेरहम हत्यारिन माँ को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ में आरोपी माँ ने अपना जुर्म कबूल लिया है, बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पढ़ी लिखी और ग्रेजुएट है, पति सेना में हैं और जम्मू में तैनात हैं, प्रथम दृष्टया महिला डीप डिप्रेशन की शिकार है। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और मीडिया को बताया कि हमीरपुर बिजौरा निवासी रामबचन यादव के दो लड़कों में अजित यादव जम्मू में सेना में तैनात है, जबकि दूसरा बेटा अमित घर पर रहता है।

पूरा परिवार बीती रात्रि में खाना खाकर सोने चला गया। इस दौरान सेना जवान अजित यादव की पत्नी नीतू यादव उम्र 35 भी अपने तीनो बच्चों को लेकर जिनकी उम्र क्रमशः हार्दिक 10 माह, दूसरा हैप्पी 6 साल और बिटिया परी 9 साल को लेकर अपने कमरे में सोने चली गई। इस दौरान रात्रि में चाकू से वार कर दोनों बच्चों की हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया। गनीमत रही कि तीसरी बच्ची बच गयी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। एसपी गाज़ीपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी माँ नीतू यादव की दिमागी हालत ठीक नही प्रतीत होती है, बताया जा रहा है कि वे डीप डिप्रेशन की शिकार हैं और 4-5 साल से उनका मानसिक इलाज चल रहा था। घटना के बाद घर पर गांव वाले जमा हो गए हैं, पूरे गाँव मे मातम पसरा है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल आरोपी महिला के पति जम्मू से गाज़ीपुर के निकल चुके हैं। आरोपी माँ को पुलिस हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000