महिला की गोली लगने से संदिग्ध हालत में हुई मौत... उत्तरप्रदेशगोरखपुर महिला ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद की गोली मारकर की आत्महत्या By Ramesh Tiwari Rajdar On Apr 16, 2023 994 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की गोली लगने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के कनपटी पर गोली उसके घर में ही लगी है। वहीं, इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने पति पर ही पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। जबकि, पति का कहना है कि आपसी विवाद के बाद नाराज होकर पत्नी ने घर में रखा लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लिया और खुद अपनी कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला चिलुआताल इलाके के काजीपुर गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सेंपल लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हरपुर बुदहट इलाके के बिसरिया गांव की रहने वाली कनकलता (35) की शादी 11 साल पहले चिलुआताल इलाके के काजीपुर गांव में रुपेश सिंह से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। एक आठ साल और दूसरा नौ साल का बेटा है। रुपेश सिंह इलाके के बड़े किसान हैं। पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई होती रहती थी। अपराध 994 Share