पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी के पैर मे लगी गोली, वहीँ दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रानीपुर क्षेत्र के असलपुर पुलिया के पास बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान अरुण राजभर उर्फ डाढी के रूप में हुई है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि रानीपुर थाना के पड़री गांव के पास बुधवार को एक लूट हुई थी। इसमें मिर्जापुर गांव निवासी अरुण राजभर उर्फ डाढी पुत्र राजेश का नाम आया। बताया कि अरुण एक शातिर अपराधी है। उस पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। लूट मामले में अरुण का नाम आने के बाद बुधवार रात अजीत दुबे चौकी इंचार्ज काझा अपनी टीम के साथ पड़री सड़क मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।

दोनों ने गमछे से मुंह बांध रखा था। पीछा करने पर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंकते हुए पड़री की ओर भागने लगे। सूचना मिलने पर रानीपुर थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश पड़री से असलपुर की तरफ भाग रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दो तरफ से घेराबंदी की। बदमाश दोनों तरफ से पुलिस से घिरा देख फायरिंग करते हुए भागने लगे। एक गोली पुलिस की जीप पर भी लगी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके हाथ से पिस्टल गिर गई। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश अरुण के कब्जे से एक पिस्टल बरामद किया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी रानीपुर पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000