प्रतापगढ़ उधारी देने से इनकार करने पर नशे में धुत मौसेरे भाई ने युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

प्रतापगढ़। मांगलिक कार्यक्रम के दौरान उधार रुपए न देने पर युवक की मौसेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे कोहराम मच गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उधारी देने से इनकार करने पर नशे में धुत मौसेरे भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उदयपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरी का पुरवा कुंभीआइमा निवासी सत्य प्रकाश सिंह उर्फ बबलू (42) परिवार के साथ अहमदाबाद में रहता है। 22 अप्रैल को अपने बड़े भाई जयप्रकाश सिंह के पुत्र दुर्गेश सिंह की शादी समारोह में शामिल होने घर आया था। मंगलवार को दुर्गेश की बारात जौनपुर जाने वाली थी। इसे लेकर सोमवार की देर शाम घर पर मायन व खाने-पीने का कार्यक्रम चल रहा था।

इस बीच सत्य प्रकाश का मौसेरा भाई ओम प्रकाश सिंह पहुंचा। नशे में धुत होकर वहा पहुंचा। उसने सत्य प्रकाश से दस हजार रुपये उधार मांगे । सत्यप्रकाश ने उधारी देने से इंकार कर दिया। नशे में धुत मौसेरे भाई ने आवेश में आकर तमंचे से गोली मार दी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई लोग अपनी जान बचाकर भागे। आनन-फानन में परिजन घायल सत्य प्रकाश को सांगीपुर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौसेरा भाई भाग निकलने में कामयाब रहा। घटना से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई उदयपुर एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिफ्तार कर लिया जायेगा। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000