पति ने पत्नी की हत्या कर पहुंचा डीजीपी आफिस

अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरौर गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। इसके बाद आरोपी लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय पहुंच गया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इटरौर गांव निवासी फरियाद अली की शादी वर्ष-2016 में इन्हौना थाना क्षेत्र के राजा फत्तेपुर निवासी कमाल की पुत्री शकीना बानो से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों परिवार से अलग रहते थे। सोमवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर फरियाद अली ने शकीना बानो (27) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। परिवार वालों को भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी। हत्या करने के बाद फरियाद घर से निकलकर लखनऊ स्थित डीजीपी ऑफिस पहुंच गया। वहां पहुंचकर उसने अपने साले को फोन कर बताया कि उसने शकीना को मार डाला है। उसका शव घर में पड़ा है। वह स्वयं पुलिस के पास आ गया है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी और तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. इलामारन जी., एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ गौरव सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली।

उधर, मृतका के भाई द्वारा यह बताने पर कि फरियाद ने उससे पुलिस के पास पहुंचने की बात कही थी। आरोपी की लोकेशन खंगाली गई तो वह लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय की आई। आरोपी की लोकेशन मिलते पुलिस की एक टीम उसे लाने लखनऊ भेजी गई। पुलिस टीम को आरोपी डीजीपी ऑफिस के बाहर ही टहलता मिल गया। टीम गिरफ्तार कर थाने ले आई और पूछताछ में जुटी है। उधर, मृतका के पिता कमाल की तहरीर पर पति समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतका के पिता कमाल ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को आए दिन प्रताड़ित किया करते थे। कई बार इसकी पंचायत भी की गई। पंचायत के कुछ दिन बाद ससुराल के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर देते थे। दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर इन लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दिया। मृतका शकीना के दो पुत्र हैं। एक की उम्र पांच तो एक की ढाई वर्ष है। बच्चों को इस बात का भी ज्ञान नहीं है कि उनकी मां की मौत हो गई है। मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। आरोपी फरियाद को लखनऊ से लाया गया है। अभी वह कुछ भी सही नहीं बोल पा रहा है। पूछताछ व आलाकत्ल बरामद करने की कोशिश की जा रही है। आलाकत्ल बरामद कर उसका चालान न्यायालय भेजा जाएगा। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000