सिग्नल पर साइड देने को लेकर हुआ था विवाद... छत्तीसगढ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक पर चाकू से किया हमला, CCTV में घटना हुई कैद By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated May 9, 2023 503 बिलासपुर जिले से चाकूबाजी का मामला सामने आया है जहां में एक बाइक सवार युवक पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। साइड नहीं देने पर उनमें विवाद हुआ था। घायल युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना की CCTV फूटेज सामने आ गया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बिलासपुर जिले के धूमा निवासी भानुप्रताप किसी काम से गांधी चौक आया था। यहां रेड सिगनल क्रॉस करने के विवाद स्कूटी सवार दो युवकों से विवाद हो गया। भानु प्रताप बाइक पर था और उसके पीछे स्कूटी में सवार दो लड़के थे रेड सिग्नल के पास स्कूटी सवार लड़कों ने साइड मांगी जिस पर भानु प्रताप ने सिग्नल रेड होने की बात कही। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया और स्कूटी सवार एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। हमले में भानुप्रताप के सर में चोट आई है। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की गई है। वहीं, घालय युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। अपराध 503 Share