बारातियों से भरी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर 5 लोगों की मौत 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई में अतरौली थानाक्षेत्र के जमुनीपुर से गदिया मदारपुर जिला बाराबंकी गई बारात से वापस आ रही वैन में सामने से रविवार रात ट्रक ने टक्कर मार दी। वैन में सवार 8 लोगों में से 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। शादी की खुशियां शोक में बदल गई हैं। वीरान पड़ा मंडप खुद भी मानों चीत्कार मारकर रो रहा हो। गांवभर में महिलाएं व परिवार के लोगों की सिसकियां गूंज रही हैं। थानाक्षेत्र के ग्राम जमुनीपुर निवासी रामप्रकाश ने बताया उसके भतीजे पुष्पेंद्र 24 पुत्र नंदलाल की बारात रविवार की सुबह 11 बजे बाराबंकी जिले के गदिया मदारपुर गई थी। शादी का कार्यक्रम दिन में ही संपन्न हो गया था। शाम तक सभी कार्य सम्पन्न होने के बाद रविवार रात एक वैन में दूल्हे के ताऊ 52 वर्षीय शिक्षामित्र बैजनाथ, 48 वर्षीय मामा सत्येन्द्र उर्फ प्यारेलाल, 33 वर्षीय मौसी चन्द्रप्रभा व 52 वर्षीय कमलेश कुमार, 2 वर्षीय ममेरी बहन आराध्या सहित 8 लोग सवार होकर सैयहारा गांव के पास से किसान पथ से होकर गुजर रहे थे।

तभी सामने से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दूल्हे के ताऊ, मामा, दोनों मौसी, ममेरी बहन की मौत हो गई। अन्य तीन घायलों का इलाज लोहिया अस्पताल लखनऊ में इलाज चल रहा है। दो लोगों की हालत गम्भीर है। रविवार रात में ही हादसे की सूचना के बाद से जमुनीपुर गांव में चारों ओर मातम पसरा हुआ है। मंडप सूना पड़ा है। मृतक शिक्षामित्र बैजनाथ की पत्नी पूर्व प्रधान राजेश्वरी व स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरी रात रोने से स्वजनों की आंखों के आंसू तो सूख गए लेकिन करुण क्रुन्दन की चीत्कार पूरे गांव में गूंज रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000