अशोका फोम फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ लगी भीषण आग चार मजदूरों की जिंदा जलकर हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में बीती रात अशोका फोम फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। जिसमें चार मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और एक युवक अब भी लापता बताया जा रहा है। फरीदपुर थाना क्षेत्र में स्थित ये एक फोम फैक्ट्री है, जिसमें केमिकल से फोम बनाने का काम होता था। घटना के बाद फैक्ट्री में 150 लोग मौजूद थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में पर दुख जताया है और घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। ये फैक्ट्री फरीदपुर नेशनल हाईवे किनारे गांव मेगी नगला में स्थित है। बुधवार शाम करीब साढ़े सात  यहां पर एक तेज धमाका हुआ, जिससे आग लग गई। धमाके के वक्त यहां पर 150 लोग मौजूद थे।

आग लगते ही पूरी फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई, चारों तरफ चीख पुकार मच गई. हर कोई अपनी जान बचाने के लिए यहां से वहां भागने लगा, जिसे जहां जगह मिली वो वहां भागता हुआ दिखाई दिया। फोम फैक्ट्री होने की वजह से आग बेहद तेजी के साथ पूरी फैक्ट्री में फैल गई और उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें कई फीट ऊपर तक निकल रही थी। ये फैक्ट्री टीन शेड में चल रही थी। तेज धमाके की वजह से फैक्ट्री में लगे लोहे के भारी के एंगल भी टूटकर नीचे गिर गए, दो घंटे में ही पूरी फैक्ट्री मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा फरीदपुर और बरेली के 12 दमकल गाडियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग का बुझाने का काम शुरू कर दिया। ये आग इतनी विकराल थी कि 20 फीट दूर लगी प्लास्टिक की शेड भी पिघल गई।

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे में चार मजदूरों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरिहर पुर निवासी अरविंद मिश्रा और सरकड़ा के राकेश के रूप में हुई है, जबकि दो की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। वहीं बबलू, जितेंद्र और देशराज आग में बुरी तरह झुलस गए, जबकि फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर का अनूप अब भी लापता है। लापता कर्मचारी की तलाश की जा रही है। डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी घटनास्थल का दौरा किया। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000