17 करोड़ की लागत से कराई जाएगी नए यमुना पुल की रिपेयरिंग, प्रयागराज और मिर्जापुर के लिए तय करनी होगी अधिक दूरी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज नए यमुना पुल की रिपेयरिंग के लिए 17 करोड रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। एक जून से पुल की रिपेयरिंग कराने की तैयारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से की गई है। फ्रांस की कंपनी को रिपेयरिंग करने का टेंडर दिया जा चुका है। सबसे पहले पुल की बेयरिंग बदलने का कार्य किया जाएगा। उसके बाद ज्वाइंटर बदलने समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। पुल पर वर्ष-2004 से आवागमन शुरू हुआ था। 18 से 20 वर्ष में पुल की बेयरिंग व रिपेयरिंग की जाती है। लगभग 18 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ऐसे में अब रिपेयरिंग में देरी होगी तो पुल और क्षतिग्रस्त हो सकता है। एक वर्ष पहले मनकामेश्वर मंदिर के सामने पुल का ज्वाइंटर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे आज तक नहीं बदला जा सका है। ऐसे में अगर और देरी होगी तो दूसरा ज्वाइंटर भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।

प्रतिदिन इस पुल से 50 से 70 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। 1200 मीटर लंबे पुल की मरम्मत के दौरान आवागमन अलग-अलग समय पर बंद किया जाएगा। हालांकि छोटे वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। कार व बड़े वाहनों के लिए ट्रैफिक विभाग से सुझाव मांगा गया है। पुल की रिपेयरिंग के दौरान रीवा राजमार्ग के अलावा मिर्जापुर और बांदा चित्रकूट की ओर प्रयागराज आने वाले वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। नए पुल की रिपेयरिंग के दौरान पुराने पुल से वाहनों को पास कराया जाएगा। एनएचएआइ के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि रिपेयरिंग के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। ट्रैफिक डायवर्जन होने के बाद एक जून से कार्य शुरू हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000