भीषण सड़क हादसा: ट्रक व क्रेटा के आमने-सामने की टक्कर में मासूम समेत पांच की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुई। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बहियारी बघेल के समीप बनकटा की तरफ से आ रहे ट्रक व मझौलीराज की तरफ से जा रही क्रेटा कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें क्रेटा सवार एक तीन वर्षीय बच्ची व तीन महिलाओं व कार चालक की मौत हो गई। क्रेटा में सवार तीन अन्य लोग घायल हैं। अस्पताल पर पहुंच एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।

ऐसे हुआ हादसा…

रुद्रपुर के भरटोला के रहने वाले लोग क्रेटा में सवार होकर बिहार के मैरवा में एक उपनयन संस्कार में हिस्सा लेने सुबह जा रहे थे, अभी वह बहियारी बघेल के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। और कार में सवार गीता देवी, त्रिशुला, बिमला, व बच्वी ऋतु दमन उर्फ लवली के अलावा कार चालक अरशद की मृत्यु हो गयी। घायलों में शिक्षक कृष्ण कुमार तिवारी व अंजना देवी उर्फ रूबी तथा देवेश मिश्र निवासी परसिया अहीर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। उधर एसडीएम संजीव उपाध्याय, सीओ विनय यादव समेत अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। भाटपार रानी के निकट बरियारी बघेल के समीप ट्रक व क्रेटा की भिड़ंत में पांच लोगों की मृत्यु के बाद रुद्रपुर कस्बे के भरटोला मोहल्ले में हर कोई गमगीन है। सौरभ मिश्रा के घर पर लोगों की भीड़ जमी हुई है। सौरभ मिश्रा एवं आनंद शंकर मिश्रा को लोग ढांढस बंधा रहे हैं। हादसे की सूचना जैसे ही मोबाइल फोन से पहुंची कि सौरभ मिश्र पूर्व सभासद बदहवास हो गए उनके मुंह से कुछ नहीं निकला बल्कि वह फफक कर रोने लगे हर कोई अचंभित था कि अभी कुछ घंटे पहले ही परिवार के सदस्य खुशी खुशी से कार पर सवार होकर मैरवा के लिए निकले थे।

लाडली को ढूंढ रही मां की आंखें…

हादसे में घायल अंजना देवी उर्फ रूबी अपनी तीन वर्षीय लाडली बेटी लवली को ढूंढ रही हैं। कोई उनको यह नहीं बता रहा है कि उनकी बेटी की मृत्यु हो गई है। बेटी को याद कर वह बेहोश हो जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज देवरिया में मां की पीड़ा को देखकर हर कोई भावुक हो गया।रूबी के पति कृष्ण कुमार तिवारी देवरिया शहर के गुरुकुल मिशन स्कूल में शिक्षक हैं। वह भी हादसे में घायल हैं। उन्हें तो बच्ची की मृत्यु के बारे में जानकारी है। लेकिन वह अपनी पत्नी से कुछ बता नहीं रहे हैं। सिर्फ आंखों से लगातार आंसू बह रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000