ससुराल आए युवक की जहर खाने से हुई मौत, पिता ने ससुराल के लोंगो पर लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र ससुराल आए युवक की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने ससुराल में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुर की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी चमन (24-वर्ष) पुत्र रामधुन पत्नी रंजना के साथ 25 मई को अपनी ससुराल ग्राम मोदी पुर थाना बेहटागोकुल गया था। पत्नी रंजना ने बताया वह पति चमन के साथ 27 मई को बहन की शादी में ग्राम पुरवा पिपरिया शाहाबाद गए थे। 28 मई को दोपहर पति चमन बाहर शौच गए थे। वापस आए तो उन्हें उल्टी हो रही थी। पूछताछ में उन्होंने जहर खाने की बात कही तो ससुर फूलचंद ने पुलिस को सूचना दी।
उसके बाद एंबुलेंस से उसे हॉस्पिटल ले गए। रविवार रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने ससुरालीजन पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह खेती करता था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। उसके एक-दो साल की बेटी है। इस बारे में थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि युवक की जहर खाने से मौत की बात सामने आई है। ससुर की तहरीर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कलेक्ट्रेट कोषागार की महिला कर्मी को 12 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथो पकड़ा     |     पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली     |     कैसरबाग कचहरी के पास वकीलों के दो गुटों में देर रात फायरिंग, दो को लगी गोली, हालत गंभीर     |     हैवानियत की हदें पार, बिस्किट का लालच देकर चाय दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म     |     कुर्सी टूटने पर जमकर चले लाठी डंडे, मौके पर एक की मौत, कई घायल     |     नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, खाद्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई में सच आया सामने     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000