भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने वैन में मारी टक्कर, दो की मौत, नौ लोग हुए घायल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ये हादसा सीतापुर में लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। एनएच पर सुबह इको वैन वैन ने एक अज्ञात वाहन को टक्कर मारी, जिसके बाद ये हादसा हुआ है। इस हादसे में इको वैन सवार दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। जबकि इस हादसे में करीब 11 लोग घायल हैं। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह एक इको वैन वैन ने गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही वैन सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा सीतापुर के कमलापुर थाना इलाके की ककैया पारा गांव के समीप हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें तो इको वैन सवार बदायूं जनपद के रहने वाले हैं। घाटलों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग मऊ जिले से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस बदायूं लौट रहे थे।

इस घटना में 35 वर्षीय रामलखन और 27 वर्षीय रवि की मौत घटना स्थल पर ही हुई है। दोनों बदायूं जिले के रहने वाले हैं. जबकि इस हादसे में घायलों के नाम सामने आए हैं। अरुण, शेखर ,मीरा, सूरज, नेहा, निशा, गुलशन, मधु और अजय घायल बताए जा रहे हैं। इन सभी घायलों को सीतापुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मृतक राम लखन की तीन बेटियां और तीन बेटे भी शामिल हैं। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। जानकारी पाकर कमलापुर पुलिस डायल 112 और एनएचआई 24 की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद एंबुलेंस 108 से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। सड़क दुर्घटनाओं पर सीएम योगी ने शनिवार को कहा था, “व्यापक जागरूकता व सड़क के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने से हम असंख्य लोगों की जान बचा सकते हैं। एक-एक जान हमारे लिए बहुमूल्य है, एक-एक व्यक्ति की कीमत हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000