बाइक मैकेनिक पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला दुकान से 25 हजार नगद भी लूट ले गए बदमाश

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शहर स्थित पंचरस्ता चौराहे पर बुधवार दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक मैकेनिक पर बदमाशों ने चाकू से हमला बोल दिया। आरोप है कि बदमाश करीब पच्चीस हजार रुपए कैश लेकर मौके से भाग निकले। घायल अवस्था में घायल मैकेनिक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली नगर पुलिस पूरे मामले में पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर के पंचरस्ता लखनऊ नाका के पास जय प्रकाश पाठक ने पाठक आटो पार्ट्स के नाम से दुकान खोल रखा है। बताया जा रहा है कि जय प्रकाश बाइक मैकेनिक हैं। आज जब वे दुकान पर काम कर रहे थे, तभी कुछ लोग उसकी दुकान पर आ धमके। चाकू से हमला बोल कर पच्चीस हजार कैश लेकर भाग निकले। आसपास के लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है।

पहले भी किया जा जुका है मारपीट…

घायल जय प्रकाश के भतीजे ने बताया कि चाचा अपनी दुकान पाठक आटो पार्ट्स पर काम रहे थे। तभी कुछ लोग आए और चाचा पर चाकू से तमंचे की बट से सिर पर और पीठ पर हमला कर दिया। 20 से 30 हजार रुपये कैश जो दुकान में रखा हुआ था। उसे लेकर फरार हो गए। हमला करने वाले यही करीब के ही हैं। वे मुस्लिम हैं, जो अपना वर्चस्व बनाना चाहते हैं और बार-बार अपने को अतीक का खास आदमी बताते हैं। इससे पहले भी जून में झगड़ा हुआ था। होली के टाइम पर तब भी यह यही कह रहे थे कि हम अतीक के आदमी हैं। उसने बताया कि झगड़े की सूचना हमने कोतवाली में दी थी, जिस पर कोई सुनवाई नहीं हुई थी। हमें न्याय चाहिए। पुलिस को तहरीर का इंतजार वहीं नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। हालत खतरे से बाहर है। अभी परिवार से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। बदमाशों की धर पकड़ के लिए टीम लगाई गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000