भीषण गर्मी में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने हीट स्ट्रोक से तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त है। वही ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल को अचानक लू लग गई। जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक सिपाही गाजीपुर का रहने वाला है और इस समय कोतवाली नगर में तैनात था। जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह 9 बजे से ही आसमान से आग बरसने लगती है और उसके बाद गर्म लू के थपेड़े चलने से सड़कों में सन्नाटा छा जाता है। गर्मी और लू से बचने के लिए लोग गमछे आदि का सहारा ले रहे हैं। फिर भी बड़ी संख्या में लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को दोपहर में जे.एन कालेज के बाहर सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल यादवेंद्र यादव की अचानक तबीयत बिगड़ी, घबराहट होने पर उसने आधे घंटे के अंदर दो तीन लीटर पानी पी लिया।

इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मुख्य आरक्षी यादवेंद्र यादव वर्तमान में चौकी सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर में नियुक्त थे। आज उनकी पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज में B.Ed परीक्षा ड्यूटी लगी थी। इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई । चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण हीट स्ट्रोक बताया गया। मृतक गाजीपुर का रहने वाला था। घटना की सूचना पर मैं स्वयं, क्षेत्राधिकारी नगर गवेद्र गौतम और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। बांदा में आज का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद में चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बीच निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किया ध्वस्त     |     27 साल जेल की सजा काटने के बाद, आरोपी भाई ने बहन की कैंची से गोदकर की हत्या     |     प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी गर्भवती पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसकी प्रेमिका को किया गिरफ्तार     |     पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार     |     चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ     |     मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया     |     20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार     |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत       |     दुबई में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या, पाकिस्तानियों ने तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000