सीएम योगी ने कहा-लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटने वाले ही कर रहे हैं उसकी हत्या, बंगाल चुनावी हिंसा पर कसा तंज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग लोकतंत्र का ढिढोरा पीटते हैं वही लोकतंत्र का सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। सीएम ने कहा कि यूपी में 760 नगर निकाय चुनाव में एक भी जगह न हिंसा हुई और न ही धांधली हुई। ये एक मानक है और इससे सीखना चाहिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले ही लोकतंत्र का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

गुरुवार को लोकभवन में यूपीपीएससी और यूपीएसएसएससी द्वारा चुने गए 510 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इसमें 199 समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, 183 कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग) और 128 कनिष्ठ सहायक (निर्वाचन विभाग) के थे। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अंदर तीन महीने 760 नगर निकायों में चुनाव संपन्न हुए हैं, जिसमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिकायें, 545 नगर पंचायतें थीं। छह करोड़ मतदाताओं में करीब साढ़े चार करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले।

सीएम ने कहा कि इतने बड़े चुनाव में न तो एक भी जगह बूथ कैप्चरिंग हुई, न ही एक भी जगह धांधली हुई, न कोई हिंसा हुई और न ही एक भी जनहानि नहीं हुई। ये एक मानक है। पंचायत चुनाव पर सीएम योगी ने कहा कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जिला पंचायत के चुनाव हुए। इसमें आठ लाख से अधिक प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ, लेकिन कहीं कोई हिंसा नहीं हुई। उसके बाद भारत निर्वाचन आयोग के नेतृत्व में 403 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव हुए। कहीं कोई हिंसा नहीं हुई।

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मतदान वाले दिन लोगों की मौत हुई और बुधवार को मतगणना वाले दिन कल निर्दोष लोग मारे गए। कटाक्ष किया कि ये लोग लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटते हैं। आज लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले ही सबसे ज्यादा लोकतंत्र की बात कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकार हर नागरिक को मिलना ही चाहिए। जब इसकी इच्छाशक्ति हो तो वास्तविक रूप में धरातल पर दिखाई देती है, जो उत्तर प्रदेश में दिखाई दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000