माफिया अतीक की पत्नी लेडी डॉन शाइस्ता व बमबाज गुड्डू मुस्लिम की मिली लोकेशन, चोर सिपाही का खेल जल्द होगा खत्म

प्रयागराज। कुख्यात माफिया रहे अतीक अहमद की पत्नी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन और बमबाज गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन बहुत दिनों बाद पुलिस को कोलकाता के आस-पास मिली है। पुलिस की एक टीम कोलकाता पहुंच ग‌ई है।पुलिस टीम में एक एसीपी, 2 इंस्पेक्टर, 3 दारोगा और अन्य कई पुलिसकर्मी शामिल है। इस बार अगर सब ठीक रहा तो गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता दोनों पकड़े जाएंगे। बता दें कि बमबाज गुड्डू मुस्लिम और लेडी डॉन शाइस्ता परवीन की कोलकाता में 5 दिन पहले लोकेशन ट्रैक की गई थी। उसी दौरान आनन-फानन में पुलिस टीम कोलकाता के लिए रवाना हो गई थी। कोलकाता में पुलिस ने कई इलाको में दबिश भी दी थी। यूपी पुलिस लगातार दबिश तो दे रही है, परन्तु सफलता नहीं मिल पा रही है। 

पिछले महीने कोलकाता में छिपे थे शाइस्ता और गुड्डू

5 लाख का इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम और 50 हजार की इनामी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस लगी थी,लेकिन समय बीतने के साथ-साथ पुलिस का ये ऑपरेशन ठंडे बस्ते में चला गया था। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीम को जमकर लताड़ लगाई थी और नए सिरे से सभी आरोपियों को खोजने का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और हटवा, झलवा, कसारी मसारी में दबिश देकर अतीक और शाइस्ता के कुछ करीबियों को उठाया तो पता चला कि पिछले महीने तक शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम कोलकाता में किसी जगह छुपे थे। फिलहाल प्रयागराज पुलिस समेत UPSTF की टीम को भी बमबाज गुड्डू मुस्लिम अपने बुने मकड़जाल में उलझाए रखा है।

पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा गुड्डू मुस्लिम 

हालांकि पूछताछ में दोनों की सटीक लोकेशन नहीं मिली, जिससे पुलिस ने कोलकाता में कुछ पुलिस अफसरों से सम्पर्क करके दोनों आरोपियों की फोटो भेजी ताकि कोलकाता पुलिस उनकी पहचान कर सके। उमेश पाल हत्याकांड और फिर अतीक अहमद और अशरफ अहमद हत्याकांड के बाद से पुलिस की टीम सभी आरोपियों को खोज-खोज कर थक चुकी थी। पुलिस ने नेपाल तक की ख़ाक छानी, लेकिन गुड्डू मुस्लिम पुलिस की आंखों मे धूल झोंकता रहा। जब पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीमों के साथ मीटिंग करके अपडेट पूछा तो पुलिस अफसर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिससे कमिश्नर का पारा चढ़ गया और उन्होंने पुलिस टीम को जमकर फटकार लगाई।  

सीपी ने नए सिरे से सभी आरोपियों को तलाश करने का दिया, निर्देश 

सीपी ने नए सिरे से सभी आरोपियों को तलाश करने का निर्देश दिया। सीपी के तेवर को देखते हुए पुलिस की सर्विलांस टीम ने दिन रात एक करके ऐसे लोगों को खोज निकाला जिनसे उमेश पाल हत्याकांड के बाद गुड्डू मुस्लिम से उनकी बात हुई थी। पुलिस ने जब उन लोगों को उठाया तो पता चला कि पिछले हफ्ते गुड्डू मुस्लिम ने व्हाट्सएप कॉल से उस शख्स से फिर सम्पर्क किया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उस नम्बर को सर्विलांस पर लगाया था, लेकिन फोन बंद होने से लोकेशन ट्रैक नहीं हो पा रही थी। पिछले हफ्ते 2 घंटे के लिए फोन ऑन हुआ, जिससे पुलिस को फोन की लोकेशन कोलकाता के आस पास मिली। इसी लोकेशन पर पुलिस टीम कोलकाता रवाना हो गई और वहां के घनी आबादी वाले इलाको में गुड्डू और शाइस्ता को ढूंढ रही है। जल्द ही पुलिस को कामयाबी मिलने की उम्मीद है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000