बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: हमलावरों ने कनपटी में मारी गोली, प्रेमनगर थाने के पास हुई वारदात; एक गिरफ्तार

बरेली में हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि (23) की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात प्रेमनगर थाने के पास हुई। थाने से निकले सिपाहियों ने एक आरोपी विनय को पकड़ लिया। दो आरोपी तन्नू और लाले फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।अजय वाल्मीकि नई बस्ती नरकुलागंज का रहने वाला था। वह दोस्त लकी के साथ बाइक से डीडीपुरम की ओर जा रहा था। मॉडल टाउन रोड पर गोली मारे जाने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शहर के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई ।

मृतक के चाचा बल्ले ने बताया कि अजय हत्यारोपियों के के खिलाफ सट्टे की शिकायत कर रहा था। इसलिए हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, दूसरे पक्ष ने दो महीने पहले अजय और लकी पर चेन स्नेचिंग की रिपोर्ट कराई थी। एक महीने पहले दोनों जमानत पर छूटे थे। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश थी। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से वारदात की वजह पूछी जा रही है। पुलिस के साथ एसओजी टीम भी धरपकड़ में लगाई है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

प्रेमनगर थाने के पास हुई हिस्ट्रीशीटर अजय की हत्या का चश्मदीद दोस्त लकी भी सहमा हुआ है। उसने बताया कि हमलावरों ने उसे भी निशाना बनाया था पर किस्मत से वह बच गया। लकी ने बताया कि दोनों डीडीपुरम में एक दोस्त से मिलने जा रहे थे।बाइक अजय ही चला रहा था, वह पीछे बैठा था। थाने के पास से गुजरते वक्त उनकी बाइक के पीछे दूसरी बाइक आई। उसने देखा कि बाइक पर गंगापुर निवासी जगमोहन उर्फ तन्नू, लाले और विनय सवार थे। उन्होंने बाइक सटाकर अजय के कान के पास गोली मार दी। इससे अजय चीखते हुए गिरा तो बाइक भी असंतुलित हो गई। वह भी गिर पड़ा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000