पच्चीस हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

आजमगढ़। थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा 25 हजार का इनामिया वाँछित हिस्ट्रीशीटर चन्द्रजीत उर्फ पत्तर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार वादी प्रमोद कुमार पुत्र रामसेवक निवासी रानीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ जो रेडियेन्ट कैश मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड गोरखपुर में कलेक्शन का काम करता है। 3 जुलाई को बाइक सवार 3 व्यक्तियों ने बंदूक सटाकर पैसे से भरा बैग छिन कर भाग गये, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-363/2023 धारा-392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटना में संलिप्त 6 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका तथा शेष 2 अभियुक्त फरार चल रहें थे।

जिसके क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष मेंहनगर विनय कुमार सिंह मय हमराह को सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा राजघाट पुलिस से मोहम्मदपुर नियामदपुर लिंक रोड के पास पहुँचकर घेराबन्दी कर बाइक सवार का इन्तजार करने लगे, कुछ देर बाद बाइक सवार आता हुआ दिखायी दिया जिसे रूकने का इशारा किया गया लेकिन पुलिस बल को देखकर हड़बड़ाहट में सड़क पर फिसल गया तथा वहां से भागते हुए धर्मेन्द्र यादव ईट भट्ठे के पास से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी। पुलिस द्वारा उक्त बदमाश को पर्याप्त चेतावनी के पश्चात भी पुनः फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित एवं संतुलित फायरिंग की गयी जिसमें के बाये पैर में गोली लगी।

जिन्हे समय सुबह करीब 07.25 बजे गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया। घायल बदमाश की पहचान चन्द्रजीत यादव उर्फ पत्तर पुत्र तिलकधारी यादव निवासी हटवा आइमा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ के रूप में की गयी। बदमाश कब्जे से लूट का रू. 45,200 व 01 देशी तमंचा, 3 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक मोटर साइकिल सुपर स्प्लेन्डर व 1 मोबाईल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 309/23 धारा 307 भादवि व 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह व उप निरीक्षक ओम प्रकाश नारायण सिंह मय हमराह थाना मेंहनगर आजमगढ़ शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000