100 की रफ्तार में कार,हाईवे पार कर रहा था स्कूटी सवार, पलक झपकते ही खत्म हो गई जिंदगी, CCTV में कैद हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। पुरकाजी में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार कार ने हाईवे पार कर रहे स्कूटी सवार को टक्कर मारकर कई फुट हवा में उछाल दिया। कार की टक्कर से घायल हुए 30 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार कहर का यह वीडियो हाईवे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के उत्तराखंड बॉर्डर स्थित भूराहेडी चेक पोस्ट की है। जहां सोमवार दोपहर पुरकाजी के रहने वाला 30 वर्षीय युवक मुरसलीन अपनी एक्टिवा स्कूटी से हाईवे पार कर रहा था तभी हरिद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने मुरसलीन को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मुरसलीन स्कूटी के साथ कई फुट हवा में उछल गया और फिर सड़क पर आ गिरा। गंभीर रूप से घायल हुए मुरसलीन को पुलिस चेक पोस्ट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मुरसलीन किसी काम से अपनी स्कूटी से रुड़की जा रहा था। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में रफ्तार के कहर का वीडियो कैद हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कार और उसमें बैठे 3 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक कार सवार हरिद्वार घूमकर वापस अपने घर पानीपत जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण यह हादसा हो गया। मृतक मुरसलीन अपने पीछे तीन बहन, एक भाई और बूढ़े मां बाप को छोड़ गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000