शिक्षिका ने मदरसा प्रबंधक को चप्पलों से पीटा,कॉलर पकड़कर खींचा

वाराणसी। बनारस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक शिक्षिका ने मदरसा प्रबंधक को चप्पलों से पीटा,कॉलर पकड़कर खींचा।मदरसे की अस्थायी शिक्षिका ने प्रबंधक पर पैसे हड़पने, शोषण और गर्भपात का आरोप लगाया। इस मामले में प्रबंधक का कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है। शिक्षिका महिला होने का फायदा उठा रही है। बनारस के जैतपुरा थाना क्षेत्र में मदरसा दायरतुल इस्लाह चिरांगे उलूम में 22 फरवरी 2009 से प्राइवेट टीचर के तौर पर एक आधुनिक शिक्षिका हिंदी पढ़ा रही है। शिक्षिका का कहना है कि अब तक काफी प्राइवेट टीचर मदरसे में स्थाई हो गए, लेकिन जब उसने मदरसे के प्रबंधक रिजवान अहमद से अपने स्थायीकरण के बारे में बात की तो उसने 15 लाख रुपयों की मांग की।

शिक्षिका का कहना है कि उसने 2 लाख रुपये मदरसा प्रबंधक रिजवान को दे दिए, लेकिन बाद में मदरसे का प्रबंधक रिजवान 13 लाख रुपये की मांग करने लगा। जब इतने रुपये देने को लेकर असमर्थता जताई तो प्रबंधक ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। एक दिन प्रबंधक ने जबरदस्ती संबंध बनाया। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो गर्भपात करा दिया। शिक्षिका का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत थाने के अलावा पुलिस कमिश्नर से की। काफी भागदौड़ करने के 20 दिनों बाद मदरसा प्रबंधक रिजवान अहमद और मदरसे के एक टीचर बेलाल अहमद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हो सका, लेकिन अभी तक आरोपी प्रबंधक को पुलिस ने अरेस्ट नहीं किया है।

शिक्षिका ने कहा कि इस मामले की शिकायत वाराणसी की एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी से की। एडीसीपी ने पीड़िता का बयान दर्ज करवाकर गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। शिक्षिका ने कहा कि थाने में पुलिस गिरफ्तारी को लेकर फिर टाल-मटोल करने लगी। इस पर जब उसे पता चला कि आरोपी प्रबंधक अपनी बेगुनाही की बात मीडिया से कर रहा है तो नहीं रहा गया। वह प्रेस क्लब पहुंच गई और प्रबंधक को चप्पलों से पीट दिया। इस मामले को लेकर आरोपी मदरसा प्रबंधक रिजवान अहमद ने कहा कि मदरसे में दो कमेटी हैं और दोनों के विवाद की वजह से मुझे फंसाया जा रहा है। मुझ पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मुझ पर हुए आज के हमले को लेकर पुलिस से शिकायत करेंगे‌। शिक्षिका महिला होने का फायदा उठा रही है।

इस मामले में डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि जैतपुरा थाने में नौकरी के नाम पर पैसे लेने और उत्पीड़न को लेकर केस पंजीकृत करा दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उनके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी। आज की घटना पर भी कार्रवाई होगी, ताकि दोनों पक्ष आपस में न टकराएं। इसके बावजूद अगर कोई पक्ष अपराध करता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000