गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलपति को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,बीच बचाव में रजिस्टार व पुलिसवालों से भी की हाथापाई

गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी (DDU) में शुक्रवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने वाइस चांसलर के चैंबर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। दरवाजा उखाड़कर फेंक दिया। इसके बाद वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए पुलिसवालों से भी मारपीट की। बाद में पुलिसवालों ने लाठीचार्ज कर ABVP कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। बवाल में वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, 3-4 ABVP कार्यकर्ता और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल भेजा गया है। अभी मौके पर हंगामा हो रहा है। 3 से 4 थानों की फोर्स तैनात की गई है। वहीं, 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

आईये पहले जानते हैं, क्यों हुआ बवाल…

ABVP कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी में फैली अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों के मुताबिक वाइस चांसलर के आश्वासन के बाद भी किसी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद 13 जुलाई को ABVP कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी न होने पर यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उस दिन कार्यकर्ताओं ने तीन गेट के ताले भी तोड़ दिए थे। इसके बाद वाइस चांसलर ने एक-एक कर छात्रों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया था कि जल्द ही इन सभी का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद डीन डॉ. सत्यपाल सिंह ने हंगामा करने वाले 4 कार्यकर्ताओं के निलंबन और 4 कार्यकर्ताओं को यूनिवर्सिटी में प्रवेश वर्जित करने का आदेश जारी कर दिया।  इस आदेश के विरोध में छात्र वाइस चांसलर से मिलने शुक्रवार को पहुंचे तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने आपा खो दिया और ये घटना घटित हुई।

वाइस चांसलर नहीं आए तो उनके चैंबर में घुसे अखिल भारतीय विद्या परिषद के कार्यकर्ता…

ABVP कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के गेट पर वाइस चांसलर प्रोफेसर राजेश सिंह का इंतजार करते रहे। 3 बजे तक वे बाहर नहीं निकले। इसके बाद नाराज कार्यकर्ता वाइस चांसलर के चैंबर में पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अपनी सुरक्षा में वाइस चांसलर को बाहर निकाल रही थी, तभी कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। वर्तमान परिवेश में जिन्हें जिसकी जिम्मेदारी दी जाती है, वह उस जिम्मेदारी को पूरा नहीं करते और जब उस जिम्मेदारी के बाबत कोई सवाल खड़ा करता है तो उसकी आवाज को दबा देने का प्रयास किया जाता है। परन्तु कभी-कभी वो फार्मूला उल्टा पड़ जाता है और जोर जबदस्ती आवाज दबाने के चक्कर में बड़ी घटना घटित हो जाती है, जिससे पूरी ब्यवस्था को शर्मशार होना पड़ता है।  राजभवन से गवर्न होने वाले वाइस चांसलर प्रोफेसर राजेश सिंह स्वयं को हिटलर समझ बैठे और उनकी सोच ऐसी रही कि वह ABVP कार्यकर्ताओं से नहीं मिलेंगे तो वह क्या कर सकते हैं ? राज भवन के चहेते वाइस चांसलर प्रोफेसर राजेश सिंह की यही सोच इस घटना की वजह बनी।

फूलों के गमलों से किया गया हमला…

ABVP कार्यकर्ताओं ने गमले फेंककर वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार को मारा। इस दौरान रजिस्ट्रार जमीन पर गिर गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें जमकर पीटा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बुधवार की रात हंगामा खड़ा कर दिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन की अव्यवस्थाओं से नाराज आरपी शुक्ल हॉस्टल के छात्रों ने कुलपति आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सूचना पाते ही कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस ने किसी तरह छात्रों को समझा-समझा बुझाकर मामला शांत कराया।  

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000