ओवरब्रिज पर रविवार तड़के तीन बजे अनियंत्रित डंपर ने कावंड़ियों को रौंद दिया अपराधउत्तरप्रदेशगोरखपुर धर्मशाला ओवरब्रिज पर कावंड़ियों को बेकाबू डंपर ने रौंदा, एक की हुई मौत,12 हुए घायल By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jul 23, 2023 240 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है।यहां धर्मशाला ओवरब्रिज पर रविवार तड़के तीन बजे अनियंत्रित डंपर ने कावंड़ियों को रौंद दिया। आकाश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता नै मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 घायलों को अस्पताल भेजा गया। नाराज कावंड़ियों ने जमकर हंगामा किया। डीएम कृष्णा करूणेश और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर कांवड़ियों को शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार बड़हलगंज से पानी भरकर पिपराइच जा रहे थे। इस दौरान धर्मशाला ओवरब्रिज अनियंत्रित डंपर से टकरा कर कांवड़िया घायल अंशू गुप्ता, सूरज गुप्ता, अमन कुमार, नन्हें भारती, विकास कुमार, राजू, अमन कन्नौजिया, निरज, शिवम गुप्ता, अजय साहनी, विवेक साहनी, आकाश साहनी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा 240 Share