भूमि विवाद में चले डंडे और फावड़े, कई लोग हुए जख्मी

उत्तर प्रदेश के हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मौलागंज में एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे कुछ युवा एक बुजुर्ग को फावड़े और लाठी डंडों से जमकर पीट रहे है। बताया जा रहा है कि भूमि विवाद के चलते यह मारपीट की गई है। घटना में कई लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षो की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मौलागंज निवासी सुनीता पत्नी सतीश और रमेश पुत्र बच्चूलाल के बीच मकान बटवारा को लेकर पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। बताया गया कि रमेश ने अपने भतीजे से मकान का बैनामा कराया था।

बैनामे में मकान की चौहाद्दी विपक्षी के मकान की डाल दी गई। इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षो के बीच ईंट-डंडे और फावड़ा चलने लगे। एक पक्ष सुनीता और दूसरे पक्ष के रमेश लहूलुहान हो गए, पुलिस ने दोनों पक्षो की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मारपीट का वीडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो की अब तेजी से साझा किया जा रहा है। घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो शाहबाद का है। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए थे, घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000