किसानों पर बिजली विभाग की लापरवाही पड़ रही भारी, पानी के लिए धान की फसल हो रही हैं चौपट

मिर्जापुर।उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बारिश की होने की उम्मीद लगाए किसान आसमान की तरफ ताक रहे हैं। अभी तक अच्छी बारिश न होने की वजह से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें है। किसानों को सूखा पड़ने का डर सता रहा है। कहीं, धान के खेतों में दरारें पड़ चुकी हैं तो कहीं पानी नहीं होने से धान की नर्सरी सूख रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी ने किसानों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।

बता दें कि मिर्जापुर जिले में बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है, लेकिन इस साल बारिश नहीं होने से धान की खेती पिछड़ रही है। अगस्त का महीना शुरू हो गया है। खेतों में धान की रोपाई हो जानी चाहिए थी,लेकिन अभी तक मिर्जापुर के परसिया और भवानीपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों में ऐसा नहीं हो सका है। बारिश न होने के बाद भी बहुत से किसानों को मोटर पंप से पटवन कर धान के फसल को बचा ले जाने की उम्मीद थी, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही से किसानों का अरमान भी सूख रहा है।

जानें क्या कह रहे किसान…

किसान अभय शंकर ने कहा कि बारिश नहीं होने से अभी बहुत बुरा हाल है।एक महीने हो गए बारिश नहीं हुई। पंपिंग सेट से पानी चला चला कर धान को जिंदा रखने की उम्मीद थी, लेकिन बिजली पिछले एक महीने से बिजली व्यवस्था खराब है।अभय शंकर ने बताया कि जेई लाइनमैन को भेज कर जंफर निकलवा देते हैं, जिससे वोल्टेज बहुत डाउन हो जाता है और मोटर नहीं चल पाता है।जेई को जब फोन करते हैं तो बहाना करते हैं कि लोड ज्यादा है इसलिए वोल्टेज डाउन है।पानी नहीं मिलने से धान की नर्सरी सूख रही है।

एक महीने के अधिक समय से खराब है भवानीपुर फीडर…

मिर्जापुर जिले में विद्युत वितरण उपखण्ड द्वितीय के अंतर्गत परसिया और भवानीपुर उपकेंद्र है। इसके अंतर्गत दो दर्जन से अधिक गांव आते हैं। भवानीपुर फीडर पर ट्रांसफार्मर जुलाई के शुरुआत में ही जल गया था। जानकारी के मुताबिक जेई के रिपोर्ट न लगाने से ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बन पाया है। वहीं परसिया उपकेंद्र पर दो फीडर लगाए गए हैं, जिसमें से एक साल भर के अधिक समय से धूल फांक रहा है, जिससे भवानीपुर उपकेंद्र और परसिया उपकेंद्र के सभी गांवों में सिर्फ एक फीडर के जरिए विद्युत वितरण करने का असंभव प्रयास किया जा रहा है। इस लापरवाही से किसी भी गांव में पर्याप्त बिजली नहीं मुहैया कराई जा रही है।

पल्ला झाड़ते हुए नजर आए अवर अभियंता…

भवानीपुर और परसिया उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) पृथ्वी पाल हैं। विद्युत वितरण के समस्या को लेकर जब उनसे बातचीत हुई तो पहले ज्यादा लोड की बात कर पल्ला झाड़ते हुए नजर आए, लेकिन जब भवानीपुर उपकेंद्र और परसिया के बदहाल स्थिति में पड़े फीडर को लेकर बातचीत हुई तो कहा कि हमने ऊपर कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई अबतक नहीं हुई है। परसिया उपकेंद्र पर लगा एक फीडर एक साल के ज्यादा समय से खराब है, उसके लिए भी हमने एसडीओ को तीन बार पत्र लिखा, लेकिन वो भी सही नहीं कराया गया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका जवाब नहीं मिला पाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000