माफिया अतीक की लेडी डॉन बेगम शाइस्ता परवीन नहीं,जैनब निकली असली खिलाड़ी,जानें पूरा मामला

लखनऊ। प्रयागराज में भले ही माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की हत्या हुए भले ही क‌ई महीना बीत गया है, लेकिन अभी भी इस मामले में खुलासा हो रहा है। खबर है कि माफिया अशरफ की पत्नी जैनब पर पुलिस जल्द इनाम घोषित कर सकती है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अतीक और पति अशरफ की बनाई गई बेनामी संपत्तियों को बेचने में नाम सामने आने के बाद अब अशरफ की पत्नी जैनब पर भी इनाम घोषित हो सकता है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई की जा सकती है। बताते चलें कि सूबे की राजधानी लखनऊ में होटल हयात में माफिया अशरफ की पत्नी जैनब, माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा के साथ रुकी हुई थी। वकील विजय मिश्रा अतीक की बेनामी संपत्ति की डील जैनब के साथ कर रहे थे। इसी दौरान होटल में पुलिस पहुंच गई।

पुलिस के पहुंचते ही भागी जैनब…

मिली जानकारी के अनुसार विजय मिश्रा और जैनब के बीच डील चल ही रही थी कि तभी पुलिस पहुंच गई। जब तक पुलिस जैनब तक पहुंचती उससे पहले जैनब फरार हो गई। पुलिस ने विजय मिश्रा को बेनामी संपत्तियों के कागजों के साथ दबोच लिया।पुलिस को जैसे ही वहां पर जैनब के होने की खबर लगी तो हड़कंप मच गया। पुलिस अलर्ट हो गई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई, लेकिन जैनब भागने में कामयाब रही।

लखनऊ के आस-पास छिपी है जैनब…

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में विजय मिश्रा ने बताया है कि वह बेनामी संपत्ति का सौदा करने लखनऊ पहुंचा था। विजय मिश्रा ने अशरफ की पत्नी जैनब और उसके भाई सद्दाम को लखनऊ बुलाया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि माफिया अतीक अहमद का वकील विजय मिश्रा लखनऊ जेल में उमर से भी मिला था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उमर और असद को अतीक की बेनामी संपत्तियों की जानकारी है। पुलिस लखनऊ जेल जाकर उमर से पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस ने जैनब की तलाश शुरू कर दी है। जैनब लखनऊ के आसपास छुपी हुई मानी जा रही है।

आखिर जैनब और शाइस्ता की क्या योजना…

जैनब पुलिस के हाथ तो नहीं लगी, लेकिन अब पुलिस और एसटीएफ को शाइस्ता और जैनब के बारे में खास बातें पता चली हैं।पुलिस को पता चला है कि बेनामी संपत्ति की डील से 12 करोड़ रुपये का भुगतान होना था। जैनब और शाइस्ता हर कीमत पर देश छोड़कर भागना चाहती हैं। जैनब और शाइस्ता के भागने में इस भारी-भरकम रकम का इस्तेमाल होना था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000