विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कस्बे की रहने वाली एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वाले परिजनों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मोहल्ला रामपुर के रहने वाले संजय प्रजापति ने अपनी बेटी शोभा की शादी दो वर्ष पहले जनपद के चोबली गांव के रहने वाले एक युवक के साथ  की थी। उन्होंने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान दहेज शादी में दिया था। संजय प्रजापति ने बताया कि बुधवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। वह तभी परिजनों के साथ बेटी की ससुराल में पहुंचे। वहां बेटी का शव चारपाई पर पड़ा था। उन्होंने बेटी के ससुराल वालों से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने उनके साथ भी अभद्रता की।

इसके बाद उन्होंने बागपत कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना देते हुए ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका विवाहिता के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।मृतका विवाहिता के पिता संजय प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में उनकी बेटी पति और ससुराल वालों के साथ बड़ौत में कोताना रोड पर लक्ष्मी नगर कॉलोनी में रह रही थी। शोभा की करीब एक वर्ष की एक बेटी भी है। शोभा ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की है। ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है। ससुराल वाले उसकी बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। ससुराल वालों ने कुछ दिन पूर्व भी उनकी बेटी पर घर का कामकाज नहीं करने का आरोप लगा पिटाई की थी। मृतका के पिता संजय प्रजापति, राजेंद्र, संजीव, गौतम, इंद्रपाल, राजीव आदि ने पुलिस से आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद में चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बीच निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किया ध्वस्त     |     27 साल जेल की सजा काटने के बाद, आरोपी भाई ने बहन की कैंची से गोदकर की हत्या     |     प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी गर्भवती पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसकी प्रेमिका को किया गिरफ्तार     |     पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार     |     चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ     |     मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया     |     20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार     |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत       |     दुबई में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या, पाकिस्तानियों ने तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000