बाप एक नंबरी तो बेटा दस नंबरी:बेटा आतंकी तो बाप हिस्ट्रीशीटर, एटीएस ने उठाया तो बहन बोली, दाढ़ी की वजह से अहमद को पकड़ा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) द्वारा उठाये गए आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख उर्फ मोइनुद्दीन के घर का रिकार्ड भी ठीक नहीं है। बेटा आतंकी है तो बाप इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। अहमद रजा के पिता के खिलाफ लगभग 16 मुकदमे दर्ज हैं। बुढ़ापे में आकर बाप कुछ सुधरा तो बेटा आतंकी बन गया। मुरादाबाद के मूढ़ा थाना क्षेत्र के पांडे के ग्राम मिलक गुलड़िया के रहने वाला आतंकी अहमद रजा के घर पर उसकी मां और एक छोटी बहन ही हैं।अहमद रजा तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का बेटा है। बड़ा भाई रामपुर में डॉक्टर है जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। पिता अब खेती किसानी करता है।

अहमद रजा की मां ने कहा कि हम उसे बेदखल कर चुके हैं। हमारा उससे कोई मतलब नहीं है। अहमद 13 साल की उम्र से ही घर से निकल गया था। उसने मदरसे में पढ़ाई की है। पास के संभल जिले में अमरोहा के उमरी के साथ-साथ अनेकों जगह रहा। सब जगह मदरसों में पढ़ा और उसने वहां पढ़ाया भी। इसके अलावा वो क्या करता था हमें बिल्कुल नहीं मालूम। कभी-कभी घर आता था। किसी से नहीं बोलता था। गांव के छोटे लड़कों के साथ उसका उठना बैठना था, लेकिन कभी उनको भी कुछ नहीं बताया। मां ने बताया कि अहमद घर से नहीं पकड़ा गया, उन्हें तो ये पता है कि उसे अड्डे से पकड़ा है।

अहमद रजा की मां ने कहा कि जो लोग घर आये थे उन्होंने तो आते ही बस यही पूछा कि अहमद कौन से कमरे में रहता था, बताते ही उस कमरे में घुसे और तलाशी लेकर उस कमरे में रखे सामान में से कुछ ले गए, जबकि अहमद का कोई सामान नहीं था। हमारे मोबाइल फोन भी ले गए। जब उसकी मां से पूछा गया कि अहमद के पिता हिस्ट्रीशीटर हैं। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है वो सब पुराने मुकदमें हैं।

घर पर मौजूद अहमद रजा की बड़ी बहन ने कहा कि ये सब दाढ़ी की वजह से किया जा रहा है। अभी उसकी उम्र 21-22 साल है। उनका भाई खेती किसानी करता है और खाली समय में बच्चों को पढ़ाता है। ये सब आरोप गलत हैं। गांव के कुछ लोगों ने कैमरे से परहेज करते हुए बताया कि अहमद बहुत होनरदार है। बिना प्लास्टर की दीवारों पर बिना सीढ़ी के चढ़ना जानता है। मकानों की एक मंजिल से ऐसे ही कूद जाता है। जब कभी गांव में आता है तो ये करतब दिखाता था,लेकिन वो कहां रह रहा है, क्या कर रहा है, ये किसी को नहीं मालूम।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000