हाथरस में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपर की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सहप‌ऊ थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बीती रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपर में टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें दर्जनभर से अधिक घायल हैं सादाबाद-जलेसर रोड पर सहपऊ क्षेत्र में नलगा ब्राह्मण के पास शुक्रवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली डंपर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। डंपर का ड्राइवर वहां से भाग गया। इस हादसे में करीब दर्जनभर श्रद्धालु घायल हैं। बता दें कि 6 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। घायलों को आगरा और अलीगढ़ रेफर किया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से मथुरा जा रहे थे श्रद्धालु…

एटा जिले के थाना सकरौली थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया मौजपुर से श्रद्धालु से ट्रैक्टर-ट्राली से शुक्रवार की रात्रि को मथुरा-वृंदावन जा रहे थे। जलेसर-सादाबाद रोड पर सहपऊ क्षेत्र में नगला ब्राह्मण के पास सादाबाद की तरफ से आ रहे कैंटर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। कैंटर चालक वहां से कैंटर लेकर भगा गया। इधर टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गई। इसमें 25 से अधिक लोग सवार थे। यह लोट ट्रैक्टर-ट्राली में दब गए।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सहपऊ, सादाबाद और अन्य थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों को ट्रैक्टर-ट्राली से निकालने में जुट गए। एंबुलेंस आने में देरी होने पर सीओ और पुलिस की गाड़ियों से घायलों को सीएचसी सादाबाद भिजवाया गया। यहां से गंभीर हालत होने पर अलीगढ़ और आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। एसडीएम संजय सिंह, सीओ गोपाल सिंह समेत कई थानों की पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे।

सीएम योगी ने जताया दुख…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिले के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000